Bihar News Live: झंझारपुर सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी का एलान, वीआईपी ने सुमन कुमार को दिया टिकट
{"_id":"661b5786d4565ca237063e87","slug":"bihar-news-live-tejashwi-yadav-public-meeting-in-gaya-nawada-jamui-and-banka-manifesto-nda-indi-alliance-2024-04-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live: झंझारपुर सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी का एलान, वीआईपी ने सुमन कुमार को दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 14 Apr 2024 06:45 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:45 PM IST
खास बातें
भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र जारी करने पर बेगूसराय के एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा एक तरफ जहां देश के विकास पर जोर दिया गया है, वहीं विरासत को संभालने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
मुकेश सहनी ने सुमन कुमार को झंझारपुर से टिकट दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया।
लाइव अपडेट
06:37 PM, 14-Apr-2024
महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी ने अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। मुकेश सहनी की पार्टी ने झंझारपुर सीट से पूर्व एमएलसी सुमन कुमार उर्फ सुमन कुमार महासेठ को प्रत्याशी बनाया है। वीआईपी ने यहां से सुमन कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज बताया कि जल्द ही अन्य दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि सुमन कुमार को 2020 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
06:02 PM, 14-Apr-2024
जदयू की बैठक खत्म, सीएम ने पार्टी नेताओं से बातचीत की
जनता दल यूनाईटेड के पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की वर्चुअल बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बैठक में मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कटिहार, पूर्णिया, बांका और किशनगंज के जदयू नेताओं से बातचीत की। सीएम ने बिहार सरकार के कामों को ले जाने और सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इधर, बैठक खत्म होने के बाद राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने पांच जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। प्रखंड लेवल के पदाधिकारी के साथ भी सीएम नीतीश ने की बातचीत की। संजय झा ने दावा किया कि हमलोग सभी सीटों पर भारी मतों से जीत रहे हैं।

05:16 PM, 14-Apr-2024
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी महागठबंधन में जाकर तेजस्वी के साथ मिल गये। मुकेश सहनी के इस फैसले से वीआईपी के कई नेता इस बात से नाराज हो गये और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जाकर उनलोगों ने मुलाकात की। इतना ही नहीं वीआइपी पार्टी के नता और कार्यकर्त्ता सहित मछुआरा समाज से आने वाले कांग्रेस एवं राजद के कई नेता भी उनके साथ शामिल हो गये। नीतीश कुमार से मिलने के बाद उनलोगों ने कहा कि हमलोगों को आपकी नीति एवं आपके कार्यों में आस्था है इसलिए हमलोग विकासशील इंसान पार्टी को छोड़कर जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करना चाहता हूं। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।
04:03 PM, 14-Apr-2024
वैश्य समाज एनडीए से नाराज, कहा- भाजपा से टिकट काटने का लेंगे बदला
बिहार की दो लोकसभा सीटों से टिकट काटे जाने से नाराज चल रहे वैश्य समाज ने भाजपा से दो का बदला चार से लेने का एलान किया है। वैश्य समाज ने प्रतिनिधियों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से बैर नहीं है लेकिन राज्य की चार सीटों पर भाजपा-एनडीए की खैर नहीं है। समाज ने राज्य की चार लोकसभा सीटों पर एनडीए को हराने का अभियान चला रखा है। औरंगाबाद आए वैश्य चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर साहु और उपाध्यक्ष अनील कुमार अनल ने कहा कि जनसंघ के जमाने से वैश्य समाज ने भाजपा को सींचने का काम किया है लेकिन अब यहां वैश्यों को हटाने का काम हो रहा है।
03:20 PM, 14-Apr-2024
पीएम और सीएम पर बरसे तेजस्वी
गया जिले के औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के जमुना मैदान और गया लोकसभा क्षेत्र के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे। साथ ही एनडीए घटक दलों के नेताओं पर जमकर बरसे। एनडीए के गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने चिलचिलाती धूप में नौजवानों को खड़ा देख सभी लोगों के जज्बे को सलाम किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि अभय कुशवाहा को लालू जी ने लालटेन थमाया है, इसलिए आपलोग इनको जीत हासिल करवाईये।
02:40 PM, 14-Apr-2024
गिरिराज सिंह बोले- विपक्ष अग्निवीर योजना खत्म करके रोजगार देगा?
भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र जारी करने पर बेगूसराय के एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा एक तरफ जहां देश के विकास पर जोर दिया गया है, वहीं विरासत को संभालने की भी बात कही गई है। घोषणा पत्र में गरीबों के उत्थान से लेकर युवाओं के रोजगार और युवाओं के विकास के बारे में दूरदर्शी योजनाओं पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:48 PM, 14-Apr-2024
तेजस्वी ने कर दिया बड़ा एलान
केंद्र में इंडी एलायंस की सरकार आने पर सेना में युवाओं के लिए लागू की गयी चार वर्षीय अग्निवीर योजना को बंद कर पुरानी बहाली प्रक्रिया चालू करेंगे। अग्निवीर योजना के अन्तर्गत नौकरी में रहते कोई सैनिक शादी नहीं कर सकता, फिर 22 वर्ष की आयु में वो रिटायर हो जाएगा। तब सब जानते है शादी-ब्याह में भी भारी दिक़्क़त होगा। यह योजना सेना और सैनिक किसी के हित में नहीं है। इसके अतिरिक्त ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अर्धसैनिक बलों जैसे सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी इत्यादि के जवानों को 'शहीद' का दर्जा दिया जाएगा।

12:39 PM, 14-Apr-2024
चार बजे जदयू की वर्चुअल मीटिंग
पटना में आज शाम चार बजे सीएम नीतीश कुमार की बड़ी वर्चुअल मीटिंग करने जा रही है। जदयू कार्यालय में यह मीटिंग होगी। सीएम नीतीश कुमार समेत कई वरीय नेता इस मीटिंग में शामिल होंगे। सीएम नीतीश कुमार पंचायत स्तर के नेता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर यह मीटिंग रखी गई है।
10:45 AM, 14-Apr-2024
भाजपा के संकल्प पत्र की बिहार सरकार के मंत्री ने की तारीफ
बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के वरीय नेता नीतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र आने वाले विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करेगा। एक तरफ हम अपने धरोहरों को बढ़ाने की बात कर रहे हैं। स्पेस और 6जी टेक्नोलॉजी की बात कर रहे हैं। यह संकल्प पत्र युवाओं, महिलाओं, गरीब और किसानों के लिए समर्पित है। भाजपा ने अब तक जितने भी संकल्प लिए उन्हें पूरा किया। इन संकल्प को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने गारंटी लेगी।
09:43 AM, 14-Apr-2024
ये लोग किसी को आरक्षण नहीं दे सकते
भाजपा ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए की सरकार को गरीबों की सरकार बताते हुए कहा कि दूसरी ओर के लोग लालू प्रसाद सावन महीने में मटन बना रहे हैं और खिला रहे हैं और उनके पुत्र हेलीकॉप्टर में मछली खा रहे है, वह भी नवरात्रि में। उन्होंने कहा कि मै अभी तक यही जानता था कि ये लोग चारा खाने वाले हैं। उन्होंने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग किसी को आरक्षण नहीं दे सकते। जब मौका मिला तो पहले पत्नी को और फिर अपने बेटे और बेटियों को उप मुख्यमंत्री, मंत्री और राज्यसभा सांसद बनाकर आरक्षण दे दिया।