फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Leopard entered village Forest department rescue supaul bihar

Bihar : पूजा घर में घुस आया तेंदुआ, महिला ने बंद कर दिया दरवाजा; खुद बना लिया रास्ता, गुस्से में चार को कर दिय

Wed, 08 Jan 2025 09:25 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 08 Jan 2025 09:25 AM IST
सार

Bihar : महिला ने पूजा घर के अंदर बैठे तेंदुआ को देखकर सन्न रह गई। तुरंत दरवाजा बंद कर ग्रामीणों को बुलाया। लोगों ने वन विभाग को जानकारी दी। लेकिन रेस्क्यू के लिए जब टीम वहां पहुंची तो पता चला कि उनके पास रेस्क्यू करने के पर्याप्त संसाधन ही नहीं है। 

विज्ञापन
Bihar News : Leopard  entered village Forest department rescue supaul bihar
तेंदुआ की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत रानीगंज में मंगलवार की शाम एक तेंदुए ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में 19 वर्षीय नंदन कुमार और वन विभाग के कर्मी राजेश कुमार यादव सहित कुल 4 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बरता कि स्थानीय अशोक मंडल के घर में कुछ महिलाएं कपड़े सिलवाने बैठी थी। इसी दौरान नंदन कुमार उस घर में गया, जहां उसे चौकी के नीचे से गरजने की आवाज सुनाई दी। उसने चौकी के अंदर झांक कर देखा तो वहां एक तेंदुआ छिपा हुआ था।

विज्ञापन


शोर मचाने पर तेंदुए ने नंदन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल नंदन को वीरपुर अस्पताल लेकर गए। वहीं इसके बाद तेंदुआ भाग कर गुलाय मंडल के पूजा घर में घुस गया। इधर, नंदन पर हुए हमले के बाद स्थानीय लोग डरे हुए थे और जानवर को पकड़ने के लिए खोजबीन शुरू कर दिया। देर शाम जब गुलाय मंडल के घर एक महिला पूजा करने गई, तो उसने जानवर को पूजा घर में देखा और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और डायल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के पास रेस्क्यू के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। जिसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


छत का टीन शेड तोड़ कर भागा तेंदुआ, दो अन्य पर हमला
इधर, पूजा घर में बंद तेंदुए ने पहले घर की दीवार को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन जब सफल नहीं हुआ तो छत के टीन शेड को तोड़ कर बाहर निकल गया। इसके बाद उसने भगवानपुर पंचायत के पीआरएस शिवरंजन कुमार पर हमला किया। हालांकि उनकी केवल जैकेट फटी और वह सुरक्षित बच गए। अंततः तेंदुआ एक अन्य कमरे में घुस गया, जिसमें दरवाजा नहीं था। रतनपुर थाना क्षेत्र के दो अन्य लोग भी तेंदुए के हमले में मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसाधन की कमी, इसलिए रात में रेस्क्यू असंभव 
इधर, वन विभाग के रेंजर अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि चीता प्रजाति के जानवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन रात में रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं है, क्योंकि संसाधनों की कमी है। सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। फिलहाल लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। वही बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि तेंदुआ आबादी वाले इलाके से भाग कर दूर कहीं जंगल में चला गया है। बावजूद लोगों से घर में रहने और दरवाजा बंद कर सोने की अपील की जा रही है। तेंदुआ के हमले में तीन-चार लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा। 


इलाके में दहशत का माहौल, रतजगा करने की मजबूरी
इधर, तेंदुए के हमले की सूचना इलाके में तेजी से फैल गई है। इस वजह से इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास के लोग रतजगा कर रहे हैं। सुपौल का बसंतपुर प्रखंड नेपाल सीमा से सटा हुआ है। विशेष तौर पर वर्ष की 2008 के कुशहा त्रासदी के बाद इलाके में कई जंगली जानवरों के आतंक की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि तेंदुए के हमले की यह पहली सूचना है। लेकिन इससे पहले जंगली हाथी, हरना भैंसे, लकड़बग्घा और बंदर ने कई लोगों की जान ली है। बावजूद हर मौके पर वन विभाग के संसाधनों का टोटा सामने आता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed