फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lalu Yadav targets NDA, BJP, JDU; RJD Maharally; PM Modi's public meeting

Bihar News : पीएम मोदी की जनसभा से पहले लालू प्रसाद ने भाजपा पर बोला हमला, जनता से कर दी यह अपील

Sat, 02 Mar 2024 09:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Mar 2024 09:35 AM IST
सार

तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल महारैली करेंगे। इसमें महगठबंधन के सभी दल के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। संभावना है कि राहुल गांधी भी इस महारैली में शामिल हो। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने लोगों से इस रैली में आने की अपील की। 

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Yadav targets NDA, BJP, JDU; RJD Maharally; PM Modi's public meeting
नरेंद्र मोदी-लालू यादव - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले ही बिहार की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के बिहार आने से पहले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट के जरिए तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में राजद की महारैली में आने की अपील की। इसके बाद कहा कि आपलोग इकट्ठा होकर केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। 

विज्ञापन


भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें
राजद सुप्रीमो ने कहा कि लालू यादव ने कहा कि भाई और बहनों को तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली का आयोजन किया गया है। सभी गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान लोग भाड़ी संख्या में यहां पहुंचें और केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। 
विज्ञापन


तेजस्वी से गुजरात के शाह घबराए हुए हैं
वहीं राजद सांसद मनोज झा ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में नौकरी मतलब तेजस्वी यादव है। युवाओं को उनपर भरोसा है। तेजस्वी यादव ने बिहार के लिए एक लंबी लकीर खीची है। लोगों को अब मंदिर-मस्जिद नहीं बल्कि रोजगार चाहिए। महारैली से केंद्र और बिहार की सत्ता को संदेश मिलेगा। इतना ही नहीं राजद सांसद ने कहा कि तेजस्वी से गुजरात के शाह घबराए हुए हैं। भाजपा के कुछ विधायकों ने पाला बदलवाया है। जनता सब देख रही है। बिहार की जनता चाहती है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed