फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lalu Yadav said that the central government will run only till August; Tejashwi Yadav, RJD, BJP

Bihar News: लालू का दावा- अगस्त तक ही चलेगी मोदी सरकार; तेजस्वी बोले- 10 से 12 सीटों पर राजद को हराया गया

Fri, 05 Jul 2024 04:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 05 Jul 2024 04:11 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है, एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है। 15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। जिस दिन से नीतीश कुमार सीएम बने हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Yadav said that the central government will run only till August; Tejashwi Yadav, RJD, BJP
लालू यादव। - फोटो : एएनआई

विस्तार

आज राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस है। राजद कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव समेत कई वरीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लालू और तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया। दोनों को चांदी का मुकुट पहनाया गया। 28वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव कि हमलोगों ने'पिछले 27 सालों में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। उतार-चढ़ाव के कारण राजद मजबूत हुआ है। तेजस्वी के नेतृत्व में आगे की लड़ाई को लड़ेंगे। लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बहुत कमजोर है। इस साल अगस्त तक ही यह सरकार चलेगी। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है और यह अगस्त तक गिर सकती है।

विज्ञापन

 

Bihar News: Lalu Yadav said that the central government will run only till August; Tejashwi Yadav, RJD, BJP
तेजस्वी यादव को चांदी का मुकुट पहनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने 75 प्रतिशत आरक्षण को रोकने साजिश रची
वहीं तेजस्वी यादव ने अपने पिता के बयान पर सहमति जताते हुए कहा कि केंद्र की सरकार पांच साल नहीं चलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार 2024 में या 2025 में विधानसभा चुनाव कराए, राजद ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि  थोड़ा और मेहनत करते तो ज़्यादा सीट जीतते। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि हमलोगों को 10 से 12 सीटों पर गलती करके राजद को हराया गया। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है।  जाति आधारित गणना और 75 प्रतिशत आरक्षण सीमा बढ़ाय। भाजपा सत्ता में आते ही 75 प्रतिशत आरक्षण को रोकने साजिश रची। उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण विरोधी है। तेजस्वी यादव पांच लाख नौंकरियां देने का काम किया। तीन लाख नौकरी का प्रावधान फाइल भी बढ़ा दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Lalu Yadav said that the central government will run only till August; Tejashwi Yadav, RJD, BJP
राजद कार्यालय में लालू प्रसाद और राजय के वरीय नेता। - फोटो : अमर उजाला

15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है, एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है। 15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। जिस दिन से नीतीश कुमार सीएम बने हैं। सिर्फ 18 महीने को छोड़ दें तो पूरे समय ग्रामीण कार्य विभाग जदयू के पास ही रहा है। बिहार में लगातार भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं। जिन लोगों ने बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई बढ़ाई, जिन लोगों के कार्यकाल में पुल टूटा, उन्हें हम सत्ता में वापस नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed