फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : lalu yadav elected as RJD Party chief again before bihar election 2025 tejashwi yadav

Bihar Election : राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एलान- मतदाता पुनरीक्षण का विरोध करेंगे; 9 जुलाई को चक्काजाम

Fri, 04 Jul 2025 04:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Jul 2025 04:41 PM IST
सार

Bihar News : राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजद ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध को जमीन पर लाने का एलान भी किया। सभा में तो नहीं, लेकिन फिर फेसबुक लाइव से तेजस्वी यादव ने 9 जुलाई को चक्काजाम कर प्रदर्शन कर अपनी बात रखने का एलान किया।

विज्ञापन
Bihar News : lalu yadav elected as RJD Party chief again before bihar election 2025 tejashwi yadav
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं पूर्व सीएम राबड़ी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

13वें कार्यकाल के लिए लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष औपचारिक तौर पर बन गए हैं। परंपरा के तहत इकलौता नामांकन होने के साथ ही उनका पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना औपचारिकता थी, लेकिन अब राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शुक्रवार को पटना के एक होटल में हुई बैठक में इस कोरम को पूरा कर लिया गया। लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ पार्टी के बाकी दिग्गजों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। इसमें बिहार चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट बदलने और तेजस्वी यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा शुरू हो गई है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध को राजद ने जमीन पर लाने का एलान भी किया। सभा में तो नहीं, लेकिन फिर फेसबुक लाइव से तेजस्वी यादव ने 9 जुलाई को चक्काजाम कर प्रदर्शन कर अपनी बात रखने का एलान किया।

विज्ञापन


अध्यक्ष को प्रमाणपत्र कल दिया जाएगा
5 जुलाई को बापू सभागार में पहली पारी में राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में लालू प्रसाद के निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र उन्हें सौंपा जाएगा। उसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में लालू प्रसाद की अध्यक्षता में पार्टी का खुला अधिवेशन होगा। आज हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्वीकृत प्रस्ताव कल राष्ट्रीय परिषद की बैठक में चर्चा के लिए पेश किया जाएगा। तत्पश्चात् इसे खुला अधिवेशन में स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध
शुक्रवार को पटना के होटल मौर्या में हुईं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव आयोग के विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव का मूड बना चुकी है। तेजस्वी ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए मात्र 17 महीने में ही जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह एक मिसाल बन गया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरिक्षण को लोकतंत्र और संविधान विरोधी बताते हुए इसे गरीबों, दलितों, अति पिछड़ों, पिछड़ों, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों को वोट के अधिकार को छीनने की साजिश करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने स्वागत भाषण दिया। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सांगठनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिवचन्द्र राम ने राजनीतिक प्रस्ताव, आलोक कुमार मेहता सामाजिक प्रस्ताव, इसराइल मंसूरी ने आर्थिक प्रस्ताव एवं मनोज कुमार झा ने विदेश नीति संबंधी प्रस्ताव पेश किया। राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने संचालन किया।


मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल
इस बैठक के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन का प्रतिनिधिमंडल बिहार के मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरिक्षण को अव्यवहारिक और लोकतंत्र विरोधी बताते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड को मतदाता सूची के पुनरीक्षण में मान्यता दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed