फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lalu Prasad's film 'Lala Ka Lalten' is coming before the Lok Sabha elections 2024.

Bihar News : लोकसभा चुनाव की तैयारी सिनेमा के पर्दे से होगी शुरू, आ रही है लालू यादव की फिल्म ‘लाला का लालटेन'

Fri, 29 Dec 2023 03:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 29 Dec 2023 03:31 PM IST
सार

Lok Sabha Election : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव की बायोपिक  'लाला का लालटेन' का वर्ल्ड प्रीमियर 30 दिसंबर को होने वाला है। इस फिल्म के जरिये लालू प्रसाद यादव के उदय और उनके  संघर्षों को दिखाया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Lalu Prasad's film 'Lala Ka Lalten' is coming before the Lok Sabha elections 2024.
फिल्म- ‘लाला का लालटेन’ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब कुछ ही महीनों में लोक सभा चुनाव 2024 की घोषणा हो जाएगी। सभी पार्टी चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए अपनी अपनी रणनीति तैयार कर रही है। ऐसे में राजद लोकसभा चुनाव में अपनी जीत बनाने के लिए सिनेमा के पर्दे का भी सहारा ले रही है। अपनी बेबाक अंदाज और अनूठे बोलचाल की भाषा से अपनी छाप छोड़ने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव की बायोपिक 30 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है।

विज्ञापन


जानिए कब और कहां प्रदर्शित होगी फिल्म 
यह फिल्म लोकसभा चुनाव से पहले दिखाई जाएगी। यह फिल्म भोजपुरी के टीवी चैनल “भोजपुरी सिनेमा” पर  साल 2023 के अंतिम वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर में दिखाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह फिल्म “लाला का लालटेन” है जिसे यश कुमार ने निर्देशित किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए यश कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम 5 बजे से फिल्म “लाला का लालटेन” का वर्ल्ड प्रीमियर होगा, जिसका पुनः प्रसारण अगले दिन रविवार को भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बिहार के दर्शक इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा के साथ दंगल एप पर भी देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म काफी अच्छी है और यह बिहार के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण भी होने वाली है।

विज्ञापन

Bihar News : Lalu Prasad's film 'Lala Ka Lalten' is coming before the Lok Sabha elections 2024.
फिल्म 'लाला का लालटेन' - फोटो : अमर उजाला

राजनीतिक थीम पर बनी है फिल्म 
यश कुमार ने बताया कि यह फिल्म राजनीतिक थीम पर बनी है। यह फिल्म की कहानी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के उस दौर की है, जब बिहार में जात-पात और उंच-नीच का भेद चरम पर था। उन्होंने कहा कि उस वक्त लालू प्रसाद यादव का उदय और उनके उनके संघर्षों को इस फिल्म के जरिये दिखाया गया है। साथ ही लालू प्रसाद यादव के स्कूल से राजनीति तक के सफर तक की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में  लाला यादव के किरदार के तहत कहानी दिखाई गयी है। साथ ही इस फिल्म में राबड़ी के साथ उनकी लव स्टोरी भी दिखाई गई है।

Bihar News : Lalu Prasad's film 'Lala Ka Lalten' is coming before the Lok Sabha elections 2024.
फिल्म 'लाला का लालटेन' - फोटो : अमर उजाला

जानिए कौन किस भूमिका में 
फिल्म 'लाला का लालटेन' में लालू यादव के किरदार में यश कुमार नज़र आयेंगे जबकि स्मृति सिन्हा, लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के किरदार में नज़र आयेंगीं। विपक्षी नेता की भूमिका में संजय पांडेय हैं, जबकि जयप्रकाश नारायण की भूमिका में अनूप अरोड़ा हैं। इनके अलावे अन्य किरदारों में महेश आचार्य, आयशा कश्यप, सोनू पांडे, सुबोध सेठ, गोपाल राय आदि भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता सुमन शर्मा हैं और निर्देशित किया है धीरू यादव ने। इस फिल्म में चार गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, राजेश मिश्रा, मुन्ना दुबे और शेखर मधुर। संगीतकार स्वर्गीय धनंजय मिश्रा और मुन्ना दुबे हैं। पटकथा एवं संवाद वीरू ठाकुर का है, जबकि पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। संकलन गुर्जंट सिंह का है, जबकि फिल्म में मारधाड़ दिनेश यादव, छायांकन सत्य प्रकाश और बैनर स्काईलाइन फ़िल्म मीडिया प्रजेंट है। हालांकि इस फिल्म में सारे किरदार के नाम बदल दिए गए हैं लेकिन चुनाव चिन्ह लालटेन ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed