{"_id":"660a473b4ef5d0ffff02e577","slug":"bihar-news-lalu-family-reached-hariharnath-temple-misa-rohini-were-also-seen-along-with-rjd-supremo-saran-2024-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचा लालू परिवार, राजद सुप्रीमो के साथ मीसा और रोहिणी भी दिखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचा लालू परिवार, राजद सुप्रीमो के साथ मीसा और रोहिणी भी दिखीं
Mon, 01 Apr 2024 11:03 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:03 AM IST
सार
लालू प्रसाद अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को भी चुनावी रण में उतार रहे हैं। रोहिणी भी पिता लालू, मां राबड़ी और बहन मीसा भारती के साथ हरिहरनाथ मंदिर पहुंचीं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने परिवार संग अचानक हरिहरनाथ मंदिर पहुंच गए। बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लेकर लालू प्रसाद अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि लालू प्रसाद अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को भी चुनावी रण में उतार रहे हैं। रोहिणी भी पिता लालू, मां राबड़ी और बहन मीसा भारती के साथ हरिहरनाथ मंदिर पहुंचीं। लालू परिवार को देखते ही राजद समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सारण से चुनाव लड़ेंगी रोहिणी
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि इस बार लोकसभा चुनाव में लालू परिवार के दो सदस्य चुनाव लड़ेंगे। इसमें मीसा भारती पाटलिपुत्र से और रोहिणी आचार्य सारण से चुनाव लड़ेंगी। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील सिंह ने भी रोहिणी के सारण से चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे।

Trending Videos
रोहिणी आचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
चुनावी रण में उतर चुकी हैं रोहिणी
आज रोहिणी जिस तरह से लालू परिवार संग मंदिर पहुंचीं, उससे साफ हो गया कि वह चुनावी रण में उतर चुकी हैं। रोहिणी नयागांव में शहीद राजेंद्र बाबू के स्मारक पर माल्यार्पण भी करेंगी। इसके बाद नयागांव में ही शहीद टुनटुन सिंह और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के स्मारक पर भी माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद रोहिणी आचार्या गरखा जाएंगी।