फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lalan Kumar JDU candidate for vidhan parishad, manish verma out from scene nitish kumar

Election 2025 : सीएम नीतीश कुमार की बदली पसंद; मनीष वर्मा देखते रह गए, ललन बने बिहार विधान परिषद् प्रत्याशी

Tue, 07 Jan 2025 04:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 07 Jan 2025 04:58 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास कहे जाने पूर्व आईएएस मनीष वर्मा को बिहार विधान परिषद् की पक्की सीट मिलते-मिलते रह गई। सीएम ने अपने एक दूसरे करीबी ललन कुमार को राजद की खाली हुई सीट पर प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Bihar News : Lalan Kumar JDU candidate for vidhan parishad, manish verma out from scene nitish kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। यह सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जनता दल यूनाईटेड के खाते में गई है। चर्चा थी कि लोकसभा चुनाव में जी तोड़ मेहनत करने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा के लिए इस सीट के लिए मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे थे। लेकिन, जदयू ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया। यह सीट शेखुपरा निवासी जदयू नेता ललन प्रसाद को दे दी। ललन प्रसाद धानुक जाति से आते हैं। इस मामले के बाद जदयू के अंदरखाने से यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि मनीष वर्मा का विरोध पार्टी कुछ कुछ शीर्ष नेताओं ने ही कर दिया। इसलिए उन्हें यह सीट नहीं मिली। वहीं मनीष वर्मा के समर्थकों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी ने उनके लिए कुछ बेहतर सोच रखा है।   

विज्ञापन


एनडीए उम्मीदवार ललन प्रसाद की जीत तय
बताया जा रहा है कि ललन प्रसाद सीएम नीतीश कुमार के करीबियों में से एक हैं। शेखपुरा इलाके में उनकी अच्छी पकड़ भी है। जदयू के आलाकमान ने समीकरण का भी ख्याल रखते यह सीट उन्हें दी है। बता दें कि एक सीट एमएलसी उपचुनाव के लिए 23 जनवरी को विधानसभा में वोटिंग होगी। इसी दिन मतों की गिनती भी होगी। इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया छह जनवरी से शुरू हो चुकी है। यह 13 जनवरी तक चलेगी। हालांकि, ललन प्रसाद की जीत भी पक्की मानी जा रही है। क्योंकि यह विधानसभा कोटे की सीट है। एनडीए के पास निर्दलीय मिलाकर कुल 131 विधायक हैं। जबकि महागठबंधन के पास 111 विधायक हैं। ऐसे में एनडीए उम्मीदवार ललन प्रसाद की जीत तय मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed