फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Kosi Express 8 hours late, this train rescheduled at Purnia Court for this reason

Bihar News : कोसी एक्सप्रेस 8 घंटे लेट, पूर्णिया कोर्ट पर इस कारण से रिशिड्यूल की यह ट्रेन; यात्री परेशान

Sat, 08 Jul 2023 11:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Jul 2023 11:21 AM IST
सार

पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होते हुए पटना से हटिया तक जाने वाली कोसी एक्सप्रेस शनिवार सुबह 10:21 में पूर्णिया कोर्ट से खुली है। अब यह ट्रेन करीब साढ़े 3 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। जबकि इस ट्रेन के खुलने का समय 2:05 बजे था। 

विज्ञापन
Bihar News: Kosi Express 8 hours late, this train rescheduled at Purnia Court for this reason
कोसी एक्सप्रेस की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोसी एक्सप्रेस एक बार फिर से लेट हो गई। इस बार यह ट्रेन एक या दो नहीं बल्कि 8 घंटे लेट हो गई। इस कारण रेलयात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होते हुए पटना से हटिया तक जाने वाली कोसी एक्सप्रेस शनिवार सुबह 10:21 में पूर्णिया कोर्ट से खुली है। अब यह ट्रेन करीब साढ़े 3 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। जबकि इस ट्रेन के खुलने का समय 2:05 बजे था। लेकिन, यह ट्रेन तय समय पर नहीं खुल पाई। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने तो ट्रेन ही नहीं पकड़ी। लेट होने के कारण वह बैरंग लौट गए। 

विज्ञापन


हटिया से पूर्णिया कोर्ट पहुंचने वाली ट्रेन लेट थी
रेलवे पूछताछ केंद्र से जानकारी मिली कि रैक लेट होने के कारण यह ट्रेन लेट हो गई। दरअसल, हटिया से पूर्णिया कोर्ट पहुंचने वाली ट्रेन (18626) लेट पहुंची। इसलिए इस पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली ट्रेन 18625 को रिशिड्यूल किया गया। इस कारण वापसी में ट्रेन 8 घंटा 16 मिनट विलंब से पूर्णिया कोर्ट से पटना के लिए निकली। ऐसे में रेलयात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


करीब 19 दिन पहले भी यह ट्रेन हुई थी लेट
इससे पहले भी करीब 19 दिन पहले यह ट्रेन लेट हुई थी। उस समय भी हटिया से पूर्णिया आने वाली ट्रेन संख्या 18626 कोसी एक्सप्रेस लगभग 15 घंटे लेट से पहुंची थी। जिसके कारण वापसी में ट्रेन संख्या - 18625 पूर्णिया कोर्ट से निकलने में 12 घंटा विलंब हुई। उमस भरी गर्मी में ट्रेन के लेटलतीफी होने से रेल यात्री त्राहिमाम करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed