फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : KK Pathak reached Siwan, gave instructions to teachers and officers.education department.

Bihar News : केके पाठक के पहुंचते ही शिक्षकों में मचा हड़कंप, बच्चों की शिकायत पर अधिकारियों को कह दी यह बात

Thu, 07 Mar 2024 05:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Mar 2024 05:49 PM IST
सार

Bihar : केके पाठक ने बच्चों से पूछा कि पढ़ाई कैसी चल रही है। फिर उन्होंने बच्चों से खाना-पीना को लेकर भी पूछा। उन्होंने कहा कि यह सीवान के डीएम हैं। यह भी ऐसे ही विद्यालय में पढ़कर बने हैं। उसके बाद वह सीधा रसोई कक्ष पहुंच गये।

विज्ञापन
Bihar News : KK Pathak reached Siwan, gave instructions to teachers and officers.education department.
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार  शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक सीवान पहुंचे। सीवान में उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही जिले के सभी विद्यालय के शिक्षकों के हाथ-पांव फूलने लगे। वह सबसे पहले वह 39 एकड़ में स्थित नवोदय विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की।

विज्ञापन


बच्चों से बातचीतकर रसोई का लिया जायजा  
केके पाठक एक-एक कर सभी कमरों की बारीकी से जांच की। फिर बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पढ़ाई कैसी चल रही है। उन्होंने बच्चों से कहा कि यह सीवान के डीएम हैं। यह भी ऐसे ही विद्यालय में पढ़कर बने हैं। उसके बाद वह सीधा रसोई कक्ष में पहुंचे और खान-पान का जायजा लिया। रसोई में उन्होंने कई सुझाव भी दिया। केके पाठक नवोदय विद्यालय में करीब आधा घंटा तक रहे और हर तरफ खूब जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


बच्चों ने की शिकायत तो अधिकारियों को कही यह बात 
नवोदय विद्यालय से निकलने के बाद केके पाठक बदरुद्दीनहटा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के पास अचानक गाड़ी रोकवाकर वहां निरीक्षण करने लगे। केके पाठक के वहां पहुंचते ही विद्यालय में मौजूद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। वहां केके पाठक ने बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई-लिखाई और भवन का जायजा लिया। बच्चों ने जर्जर भवन को लेकर उनसे शिकायत की तब उन्होंने अधिकारियों से भवन निर्माण कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए न्य भवन जरूरी है इसलिए इसपर ध्यान दीजिये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed