{"_id":"6669a45b38df4462ea08c040","slug":"bihar-news-kk-pathak-order-revoked-by-cm-nitish-kumar-bihar-government-universities-bank-account-freeze-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"University News : केके पाठक का बड़ा आदेश नीतीश सरकार ने लिया वापस; विश्वविद्यालयों के बैंक खातों से रोक हटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
University News : केके पाठक का बड़ा आदेश नीतीश सरकार ने लिया वापस; विश्वविद्यालयों के बैंक खातों से रोक हटी
Wed, 12 Jun 2024 07:06 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 12 Jun 2024 07:06 PM IST
सार
Bihar News : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक की लंबी छुट्टी के बाद अब बिहार सरकार ने उनके एक बड़े आदेश को वापस ले लिया है। अब बिहार के कई विश्वविद्यालयों के बैंक खाते पर लगी रोक हटा ली गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केके पाठक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के विश्वविद्यालय के सभी खातों के संचालन पर लगाए गए रोक को हटा लिया गया है। तत्कालीन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के इस आदेश को नीतीश सरकार ने पलट दिया है। अब शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यानाथ यादव ने चिट्ठी जारी की है। इसमें स्पष्ट कहा है कि मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना, पूर्णिया और मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी खातों (पीएल खाता सहित) के संचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
सभी विश्वविद्यालय के बैंक खातों का संचालन फिर से प्रारंभ किया जा रहा है
शिक्षा विभाग के सचिव ने पत्र में लिखा कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सभी विश्वविद्यालय के बैंक खातों का संचालन फिर से प्रारंभ किया जा रहा है। न्यायलय के आदेश के संपूर्ण अनुपालन में प्रसंगाधीन प्रत्रों के निर्देशानुसार वापस लिया जाता है। उन्होंने यह भी लिखा कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के वेतन निकासी पर लोक लगाई गई थी। इस आदेश को भी वापस लिया जाता है।
विज्ञापन