फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : KK Pathak education department withheld deo and dpo salary, simultala school principal suspended

KK Pathak : सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य निलंबित, बिहार में इन DEO और DPO का भी वेतन रोका गया

Tue, 30 Apr 2024 07:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 30 Apr 2024 07:34 PM IST
सार

Bihar : केके पाठक ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्होंने बिहार के कई जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ पर भी कार्रवाई की है। केके पाठक ने अगले आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगा दी है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

विज्ञापन
Bihar News : KK Pathak education department withheld deo and dpo salary, simultala school principal suspended
केके पाठक और सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ जारी पत्र - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं इसके साथ साथ उन्होंने बिहार के कई जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने उनके वेतन पर अविलंब रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजीव रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डॉ राजेंद्र रंजन के निलंबन के उपरांत विद्यालय के उपप्राचार्य को प्रभारी प्राचार्य को जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सह सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कार्यकारिणी  समिति के सदस्य सचिव कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने पत्र जारी करते हुए जानकारी दी है।

विज्ञापन


इस वजह से हुई है कार्रवाई 
दरअसल यह कार्रवाई बीपीएससी द्वारा नियुक्त लगभग एक हजार शिक्षकों के वेतन भुगतान नहीं होने पर की है। शिक्षा विभाग ने अगले आदेश तक इनके वेतन को रोकने का आदेश जारी किया है। यह आदेश जारी होते ही जिला शिक्षा पदाधिकारियों और डीपीओ में हड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि पहले उन सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान हो, उसके बाद ही जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ के वेतन का भुगतान होगा।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed