फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : killer arrested from rajasthan confessed lakhya raj murder case motihari only for twenty thousand

मर्डर का रेट 20 हजार : बिहार के इस युवक की हत्या चार ने मिलकर की, राजस्थान से एक पकड़ाया तो सुपारी की वजह बताई

Wed, 13 Mar 2024 07:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 13 Mar 2024 07:55 PM IST
सार

Bihar : चार अपराधियों ने मिलकर अगस्त 2023 में एक युवक की हत्या कर फरार हो गये। तब से पुलिस लगातार इस केस को सुलझाने में लगी हुई थी। अब उनमें से एक को पुलिस ने राजस्थान जाकर दबोच लिया। उसने बताया 20 हजार में मिला था सुपारी।फिर वजह भी बताई। 

विज्ञापन
Bihar News : killer arrested from rajasthan confessed lakhya raj murder case motihari only for twenty thousand
राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी और मृतक लक्ष्य राज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मोतिहारी में 17 अगस्त की सुबह छात्र लक्ष्य राज की चार लड़कों ने मिलकर हत्या कर दी । घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी शहर छोड़कर फरार हो गये । अब पुलिस ने उनमें से एक को राजस्थान में दबोचा है । गिरफ्तार किये गये अपराधी ने जब घटना का कारण बताया वह सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

विज्ञापन


20 हजार की मिली थी सुपारी
पुलिस ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पूल पर 17 अगस्त की सुबह छात्र लक्ष्य राज को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6 महीने के बाद उन चार आरोपियों में से एक नीतीश सहनी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी नीतीश सहनी ने बताया कि लक्ष्य राज की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। नीतीश सहनी ने यह भी बताया कि उस हत्या के लिए उसे 20 हजार की सुपारी मिली थी।
विज्ञापन


मामले को दबाने की हुई थी कोशिश
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्य राज हत्या कांड मामले को दबाने की भी काफी कोशिश की गई थी। ग्रामीणों का कहना है  कि हत्या से तीन चार दिन पहले उसके स्कूल मधुबन सेंट्रल स्कूल में किसी से मारपीट हुई थी। लोगों का कहना है कि किसी लड़की की वजह से पहले से विवाद चल रहा था। इसी वजह से उस दिन मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसके कई साथियों को उठा कर पूछताछ भी किया था, लेकिन कोई साक्ष्य सामने नहीं आया जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed