{"_id":"65f1b76b1d4e41de4e096588","slug":"bihar-news-killer-arrested-from-rajasthan-confessed-lakhya-raj-murder-case-motihari-only-for-twenty-thousand-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर का रेट 20 हजार : बिहार के इस युवक की हत्या चार ने मिलकर की, राजस्थान से एक पकड़ाया तो सुपारी की वजह बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर का रेट 20 हजार : बिहार के इस युवक की हत्या चार ने मिलकर की, राजस्थान से एक पकड़ाया तो सुपारी की वजह बताई
Wed, 13 Mar 2024 07:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 13 Mar 2024 07:55 PM IST
सार
Bihar : चार अपराधियों ने मिलकर अगस्त 2023 में एक युवक की हत्या कर फरार हो गये। तब से पुलिस लगातार इस केस को सुलझाने में लगी हुई थी। अब उनमें से एक को पुलिस ने राजस्थान जाकर दबोच लिया। उसने बताया 20 हजार में मिला था सुपारी।फिर वजह भी बताई।
विज्ञापन
राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी और मृतक लक्ष्य राज।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में 17 अगस्त की सुबह छात्र लक्ष्य राज की चार लड़कों ने मिलकर हत्या कर दी । घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी शहर छोड़कर फरार हो गये । अब पुलिस ने उनमें से एक को राजस्थान में दबोचा है । गिरफ्तार किये गये अपराधी ने जब घटना का कारण बताया वह सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
विज्ञापन
20 हजार की मिली थी सुपारी
पुलिस ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पूल पर 17 अगस्त की सुबह छात्र लक्ष्य राज को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6 महीने के बाद उन चार आरोपियों में से एक नीतीश सहनी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी नीतीश सहनी ने बताया कि लक्ष्य राज की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। नीतीश सहनी ने यह भी बताया कि उस हत्या के लिए उसे 20 हजार की सुपारी मिली थी।
विज्ञापन
मामले को दबाने की हुई थी कोशिश
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्य राज हत्या कांड मामले को दबाने की भी काफी कोशिश की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या से तीन चार दिन पहले उसके स्कूल मधुबन सेंट्रल स्कूल में किसी से मारपीट हुई थी। लोगों का कहना है कि किसी लड़की की वजह से पहले से विवाद चल रहा था। इसी वजह से उस दिन मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसके कई साथियों को उठा कर पूछताछ भी किया था, लेकिन कोई साक्ष्य सामने नहीं आया जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को छोड़ दिया था।
विज्ञापन