फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : junior engineers vacancy job alert job vacancy Patna- Urban Development and Housing Department

Bihar News: बिहार सरकार इस विभाग में जल्द बहाल करेगी इंजीनियर, इतने पदों पर कनीय अभियंताओं की कर दी नियुक्ति

Thu, 24 Oct 2024 03:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Oct 2024 03:56 PM IST
सार

Bihar : नगर विकास एवं आवास विभाग में 44 कनीय अभियंताओं की नियुक्ति की गई है। अगले कुछ महीने के अंदर 60 कार्यपालक अभियंता भी बहाल किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Bihar News : junior engineers vacancy job alert job vacancy Patna- Urban Development and Housing Department
बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पटना- नगर विकास एवं आवास विभाग में 44 कनीय अभियंताओं की नियुक्ति की गई है। संविदा के आधार पर नियुक्त इन अभियंताओं का पदस्थापन राज्य के अलग-अलग नगर निकायों में किया जाना है। संविदा के आधार पर कनीय अभिंयता (जेई) की नियुक्ति के लिए विभाग ने इसी वर्ष अगस्त महीने में विज्ञापन प्रकाशित किया था। इसके लिए विभाग को लगभग 80 आवेदन प्राप्त हुए थे। संविदा पर नियुक्त होने के लिए आवश्यक था कि अभ्यर्थी बिहार सरकार के किसी भी विभाग से सेवानिवृत्त कनीय अभियंता (असैनिक) हो।
विज्ञापन

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि नगर निकायों का कार्य सुचारु रूप से चलता रहे और हमारे शहर साफ-सुथरा रहें, इसके लिए हम किसी भी स्तर पर कर्मचारियों की कमी नहीं होने देंगे। विभाग में अलग-अलग पदों पर इंजीनियरों की बहाली की प्रक्रिया लगातार जारी है। विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि नगर निकायों में आधारभूत संरचना के विकास में इंजीनियरों की बड़ी भूमिका है और नगरोें में जिस तेजी से काम हो रहा है, उसे देखते हुए जल्द ही और इंजीनियर बहाल किए जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग में अभियंताओं की कमी को दूर करने के लिए अगले कुछ महीने के अंदर 60 कार्यपालक अभियंता भी बहाल किए जाएंगे। कार्यपालक अभियंताओं की नियुक्ति के लिए विभाग ने इसी वर्ष सितम्बर महीने में विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 86 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 60 कार्यपालक अभियंताओं की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है और अगले महीने तक इनकी नियुक्ति होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bihar News : junior engineers vacancy job alert job vacancy Patna- Urban Development and Housing Department
नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

समय-समय पर अन्य विभागों से कार्यपालक अभियंताओं की सेवा नगर विकास आवास विभाग को मिलती रही है, लेकिन उससे विभाग में अभियंता की जरूरतें पूरी नहीं हो पा  रही थीं। यह पद प्रोन्नति का पद है, और इसी वर्ष मार्च में सहायक अभियंताओं की नियुक्ति हुई है, जिस कारण कार्यपालक अभियंताओं की कमी महसूस की जा रही थी।
विभाग में अधीक्षण अभियंता के 12 पद रिक्त हैं, जबकि मुख्य अभियंता के सात पद रिक्त हैं। इन पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए भी विभाग की तरफ से विज्ञापन जारी किया गया था और ये नियुक्तियाँ प्रक्रियाधीन हैं।

 नगर विकास एवं आवास विभाग में अगले एक वर्ष में स्वीकृत विभिन्न कोटि के पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु 3956 पदों की अधियाचना आयोग को प्रेषित की गई है, जिस पर शीघ्र ही नियमित नियुक्ति होने की संभावना है। सहायक अभियंता (असैनिक) के 168 एवं सहायक अभियंता (यांत्रिक) के 58 पदों पर नियमित नियुक्ति हो चुकी है। नगर निकायों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid and wet waste Management) के उद्देश्य से 272 सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। नगर निकायों में स्थापित नियमों एव अधिनियमों के अनुरूप निर्माण एवं नक्शा स्वीकृति तथा शहरों को सुव्यवस्थित तरीके से बसाने के उद्देश्य से 80 सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। नगर निकायों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से 110 नगर कार्यपालक पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed