फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: JP Ganga and Lohia Path Chakra Phase 2 expansion, Gai Ghat, Marine Drive, Patna News, Nitish Kumar

Bihar News : JP गंगा और लोहिया पथ चक्र का विस्तार, इन रास्तों से गुजरने वालों को CM नीतीश कुमार ने दी सौगात

Tue, 15 Aug 2023 06:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 15 Aug 2023 06:39 AM IST
सार

Patna News : सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2013 में जयप्रकाश नारायण जी के जन्म दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने JP गंगा पथ की शुरुआत की थी। पिछले वर्ष एक तिहाई काम हो चुका था। हम इस काम को बराबर देखने आते रहते हैं ताकि यह काम तेजी से पूर्ण हो जाए।

विज्ञापन
Bihar News: JP Ganga and Lohia Path Chakra Phase 2 expansion, Gai Ghat, Marine Drive, Patna News, Nitish Kumar
जेपी गंगा पथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या JP गंगा पथ और लोहिया पथ चक्र फेज-2 का लोकार्पण कर दिया। JP गंगा पथ फेज-2 के तहत पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) से गायघाट तक जाने वाली सड़क का लोकार्पण कर दिया। अब दीघा से गायघाट तक JP गंगा पथ आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस पथ के चालू हो जाने से पटना सिटी जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। अशोक राजपथ पर लगने वाली जाम से मुक्ति मिलेगी। JP गंगा पथ से मरीजों को PMCH पहुंचने में भी सहूलियत होगी। इस पूरे मार्ग को तिरंगे वाली रोशनी से सजाया गया है। डिवाइडर और क्रैश बैरियर पर जेब्रा पेंटिंग की गई है। वहीं पैदल चलने वालों के लिए सड़क के दोनों किनारे सुरक्षित फुटपाथ भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बोले- गायघाट से आगे भी जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2013 में जयप्रकाश नारायण जी के जन्म दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने JP गंगा पथ की शुरुआत की थी। पिछले वर्ष एक तिहाई काम हो चुका था। हम इस काम को बराबर देखने आते रहते हैं ताकि यह काम तेजी से पूर्ण हो जाए। आज गायघाट तक बनकर तैयार हो गया है और अब इसके आगे भी जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के सभी कार्य करा रही है। सड़क, स्कूल और भवन को लेकर काफी काम राज्य सरकार ने किया है। नये-नये इंस्टीट्यूट्स बनाए जा रहे हैं। यहां पर बहाली भी बड़ी संख्या में हो रही है। विकास के सारे काम हो रहे हैं और यह सब बिहार सरकार अपने स्तर पर कर रही है, केंद्र से कोई मदद नहीं ली जाती है।

विज्ञापन

Bihar News: JP Ganga and Lohia Path Chakra Phase 2 expansion, Gai Ghat, Marine Drive, Patna News, Nitish Kumar
सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

लोहिया पथ चक्र का काम बेहतर ढंग से करने और विशेष ख्याल रखने का निर्देश
सीएम नीतीश कुमार ने पंत भवन, नेहरू पथ स्थित लोहिया पथ चक्र फेज-2 का फीता काटकर एवं गुब्बारा उड़ाकर लोकार्पण किया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा तैयार की गयी लोहिया पथ चक्र पर आधारित लघु फिल्म मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गयी। इस पथ के शुरू हो जाने से राजधानीवासियों का आवागमन और आसान होगा। उन्हें जाम से निजात मिलेगी। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि काम बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष ख्याल रखें। काम में तेजी लायें ताकि निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण हो सके।

देश में पहली बार इस तरह की सड़क बनाने का काम किया गया
लोहिया पथ चक्र के लोकार्पण करने के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी शुरुआत हमने दो साल पहले कराई थी। देश में पहली बार इस तरह की सड़क बनाने का काम किया गया है। कुछ समय पहले लोहिया पथ चक्र का थोड़ा सा हिस्सा बना और अब दूसरा हिस्सा बनकर तैयार है। जब यह लोहिया पथ चक्र पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा तो लोग नेहरू पथ के दोनों ओर से आवागमन आसानी सकेंगे। हमने इसका नामकरण लोहिया पथ चक्र किया है। हम बराबर इसके निर्माण कार्य की प्रगति को देखते रहे हैं।

Bihar News: JP Ganga and Lohia Path Chakra Phase 2 expansion, Gai Ghat, Marine Drive, Patna News, Nitish Kumar
निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

तीसरे फेज में गायघाट से दीदारगंज तक बनेगी सड़क, मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JP गंगा पथ परियोजना के तीसरे फेज में गायघाट से दीदारगंज तक शेष 8 किलोमीटर पथांश के कराए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed