फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Journalist beaten with sticks by Bihar police in Bhagalupar, lathicharged.

Bihar News : बिहार में पुलिस की बर्बरता, पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और अब पत्रकार पर बरसाई लाठी

Fri, 04 Aug 2023 08:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 04 Aug 2023 08:59 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में एक बार फिर पुलिस का खौफनाक चेहरा दिखा, जब पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसायीं। पटना में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के बाद अब न्यूज़ कवरेज कर रहे देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को पुलिस ने निशाना बनाया है।

विज्ञापन
Bihar News; Journalist beaten with sticks by Bihar police in Bhagalupar, lathicharged.
पत्रकार को घेरकर पीटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में पत्रकारों का कहना है कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित पांडे समाहरणालय चौंक पर बीते तीन दिनों से अनशन पर बैठे थे। तभी अचानक दर्जनों की संख्या में दंगा नियंत्रण बल व पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उनलोगों को घसीटते हुए जबरन ऐम्बुलेंस में बैठाने लगे। साथ ही उनके अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। पुलिसकर्मी ऐसा करते हुए गाली गलौज भी कर रहे थे। पुलिस के द्वारा इस तरह का अमानवीय कार्य करते देख वहां मौजूद एक निजी न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर विकास कुमार घटना का कवरेज करने लगे। पुलिस की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद होते देख पुलिस टीम को नेतृत्व कर रहे विधि व्यवस्था इंस्पेक्टर संजय सुधांशु को पत्रकारों के द्वारा कवरेज करना नागवार गुजरा और उनके आदेश पर पुलिसकर्मियों ने ताबड़तोड़ पत्रकार विकास कुमार पर लाठी बरसानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं विकास के साथ दूसरे न्यूज़ चैनल के पत्रकार जो इस घटना का वीडियो बना रहे थे, पुलिस ने उनका भी मोबाइल छिनने का प्रयास करने लगे। यह घटना भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


भाजपा नेता इस वजह से बैठे थे अनशन पर 
कुछ दिन पूर्व मुहर्रम जुलूस में काली मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी की गई थी, लेकिन पुलिस के द्वारा उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रोहित पांडे कचहरी चौक पर अनशन पर बैठ गये। अनशन पर बैठे हुए तीसरा दिन था जब गुरूवार की देर रात भारी संख्या में पुलिस बल अनशन स्थल पर पहुंचे और वहां से रोहित पांडे को घसीटते, मारते-पीटते हुए सदर अस्पताल ले गई। उस समय घटनास्थल पर मौजूद पत्रकार जब घटना का कवरेज करने लगे, तब पुलिसकर्मियों ने एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार विकास कुमार को घेरकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। विकास गंभीर रूप से घायल हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें कंधा, सिर और पैर में ज्यादा चोट हैं। फिलहाल विकास कुमार अस्पताल में इलाजरत हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों ने जताया विरोध 
इस घटना को लेकर भागलपुर जिले के सभी पत्रकारों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए घटना के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा जानबूझ कर पत्रकारों को निशाना बनाया गया है। इसलिए इस घटना के जिम्मेदार पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों पर अविलम्ब कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई 
घटना की जानकारी मिलने के बाद भागलपुर एसएसपी ने प्रेसवार्ता जारी कर कहा कि बीती देर रात एक पत्रकार के साथ बदसलूकी व दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस के द्वारा एक पत्रकार से बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। सभी साक्ष्यों को देखा जा रहा है। अगले तीन दिनों में विशेष टीम के द्वारा जांच की जाएगी और अगर पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आई तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed