फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Jitan Ram Manjhi targeted congress party rahul gandhi and Mamata Banerjee

Bihar News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कांग्रेस और ममता बनर्जी पर जमकर बरसे, राहुल गांधी को क्यों कहा ऐसा

Thu, 05 Sep 2024 08:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 05 Sep 2024 08:55 PM IST
सार

Bihar : केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कांग्रेस और ममता बनर्जी पर खूब बोले।  उन्होंने कहा कि अगर गलती से राहुल गांधी जीत गए तो जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे।

विज्ञापन
Bihar News : Jitan Ram Manjhi targeted congress party rahul gandhi and Mamata Banerjee
केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया में केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज गुरूवार को कांग्रेस के साथ-साथ ममता बनर्जी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस गलती से जीत गई  तो येलोग जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे। वहीं कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य हत्या पर ममता बनर्जी पर भी खूब बोले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क पर उतर कर नाटक कर रही थी।

विज्ञापन


अगर गलती से जीत गए तो जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे
गया में केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को राहुल गांधी दिग्भ्रमित कर रहे हैं। वह वहां 370 लागू करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। जीतन राम मांझी ने कहा कि जब तक हाथ में सत्ता नहीं आती है, तब तक ये लोग यूँ ही लोक लुभावन घोषणाएं करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर गलती से जीत गए तो राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे।
विज्ञापन


रोड पर उतर पश्चिम बंगाल सीएम कर रही थी नाटक 
केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी राहुल गांधी के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी खूब बोले। उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ जो बर्बरता के साथ उसकी हत्या हुई, वह पूरा देश जानता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क पर उतर कर नाटक कर रही थी। साथ ही दूसरों पर आरोप भी लगा रही थी। ममता सरकार ने देर से ही, लेकिन सही कदम उठाया है। नया कानून बनाने की बात कहकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन जख्मों पर मलहम लगाने का काम की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed