{"_id":"6505d6e81c15a8ff9d021bc3","slug":"bihar-news-jdu-taunts-home-minister-amit-shah-s-speech-lashes-out-at-aiims-flood-and-sanatan-pm-modi-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : गृहमंत्री अमित शाह के भाषण पर जदयू भड़की, कहा - शर्म नहीं आती आपको ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : गृहमंत्री अमित शाह के भाषण पर जदयू भड़की, कहा - शर्म नहीं आती आपको ?
Sat, 16 Sep 2023 09:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 16 Sep 2023 09:55 PM IST
सार
Home Minister Amit Shah : गृह मंत्री नाकाबिल हैं, यह दोहरे चरित्र के लोग हैं, यह बात मुझे इनका भाषण सुनकर एहसास हुआ। आज यह तय हो गया कि दरभंगा में एम्स नहीं बनेगा। गृह मंत्री अमित शाह आपको बोलने में शर्म भी नहीं आती है।
विज्ञापन
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार प्रेसवार्ता करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह का भाषण खत्म होते ही जदयू (JDU) ने प्रेसवार्ता जारी कर न सिर्फ अमित शाह बल्कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पर भी जमकर हमला किया। इस दौरान जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जी आपको बोलने में शर्म आती?
विज्ञापन
अब दरभंगा में नहीं बनेगा एम्स
गृह मंत्री नाकाबिल हैं, यह दोहरे चरित्र के लोग हैं, यह बात मुझे इनका भाषण सुनकर एहसास हुआ। अब दरभंगा में एम्स नहीं बनेगा। नीरज कुमार ने कहा कि आज यह तय हो गया कि दरभंगा में एम्स नहीं बनेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने साफ़ तौर पर कहा कि दरभंगा में एम्स नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिथिला परिषद, मिथिला निर्माण राज्य सेना, संयुक्त मिथिला राज्य संघर्ष समिति, मिथिला स्टूडेंट यूनियन के लोग धरना पर बैठे हुए थे। इनका धरना 4 दिन से चल रहा है लेकिन उन्होंने उनकी सुधि नहीं ली। नीरज कुमार ने कहा कि एक ओर प्रधानमन्त्री जी कहते हैं कि एम्स बन गया और दूसरी तरफ यह कह रहे हैं कि बिहार सरकार एम्स के लायक जमीन नहीं दे रही है।
विज्ञापन
दोहरे चरित्र के हैं ये सब
नीरज कुमार ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह आपको बोलने में शर्म भी नहीं आती है। उन्होंने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि यह कितने दोहरे चरित्र के लोग हैं। बाकी जगहों पर यह नारा लगायेंगे जय श्री राम लेकिन यह मिथिला की धरती है, सीता मैया की धरती है तो यहां इनको बोलना पड़ा सिया राम। अयोध्या में तो अलग करवा दिया। भगवान राम और सीता मैया को अलग अलग कर दिया। दूसरे जगह जय श्री राम कहते हैं तो यहां जय सिया राम बोलने की क्या जरुरत पड़ गई। यह सवाल मेरा अमित शाह जी से है।
विज्ञापन