फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Jdu party Sanjay Jha demand from pm modi railway minister Ashwini vaishnav

Bihar: पीएम मोदी की सरकार से जदयू को बहुत कुछ चाहिए, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रेल मंत्री को सौंपी सूची

Fri, 13 Sep 2024 10:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Sep 2024 10:19 AM IST
सार

Sanjay Jha : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एक सूची बनाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दी है। उसे सूची में क्या है, यह बिहार के कई इलाकों के लोग जानना चाहेंगे।

विज्ञापन
Bihar News : Jdu party Sanjay Jha demand from pm modi railway minister Ashwini vaishnav
रेल मंत्री से मिले सांसद संजय झा। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी सरकार में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी सबसे प्रमुख सहयोगी के रूप में उभरी। बिहार में भाजपा के बराबर सीटें जीतकर जदयू ने अपना कद बढ़ा लिया। अब केंद्र सरकार से समय-समय पर बिहार के लिए जदयू नेता मदद मांगते रहते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जतना दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पूरी तरह कमर कस ली है। खासकर उत्तर बिहार में जदयू का प्रदर्शन बेहतर रहे, इसकी भी तैयारी चल रही है। इसी को लेकर राज्यसभा सांसद और सीएम नीतीश कुमार करीबी संजय झा गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मिले। 

विज्ञापन


19 मांगों का झापन रेल मंत्री को सौंपा
सांसद संजय झा ने रेल मंत्री को उत्तर बिहार में रेल नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि रेल नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल मंत्री से मुलाकात हुई। उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। इसमें जयनगर-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण, ट्रेन संख्या 12141 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल से पाटलिपुत्र) के दरभंगा होते हुए जयनगर तक विस्तार और सकरी जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम के अग्रिम समापन सहित 19 मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन


जिलों में विकास की रफ्तार और तेज होगी
संजय झा ने लिखा कि उत्तर बिहार में रेल नेटवर्क के विस्तार की मांग को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया है। हमारा मानना है कि उत्तर बिहार में रेल नेटवर्क एवं सुविधाओं का विस्तार होने पर न केवल करोड़ों लोगों के लिए आवागमन सुगम होगा, बल्कि पिछड़े जिलों में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed