{"_id":"663ddd3048ab5ef11c0249da","slug":"bihar-news-jdu-party-leader-kc-tyagi-asked-election-commission-eci-on-abusive-language-in-lok-sabha-election-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024 : चुनाव आयोग को अब दांत दिखाना चाहिए, जदयू महासचिव केसी त्यागी ने पटना में क्यों कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024 : चुनाव आयोग को अब दांत दिखाना चाहिए, जदयू महासचिव केसी त्यागी ने पटना में क्यों कही यह बात
Fri, 10 May 2024 02:25 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 10 May 2024 02:25 PM IST
सार
सीएम नीतीश कुमा ने कहा कि केसी त्यागी ने कहा कि चुनाव आयोग ने आश्वस्त किया है कि निष्पक्ष और सही मतदान होगा। इस चुनाव में जितनी मर्यादा शब्दों की खराब हुई है।
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर जदयू के वरीय नेता केसी त्यागी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनता दल यूनाईटेड के वरीय नेता और सीएम नीतीश कुमार के करीबी केसी त्यागी ने कहा कि चुनाव आयोग ने आश्वस्त किया है कि निष्पक्ष और सही मतदान होगा। इस चुनाव में जितनी मर्यादा शब्दों की खराब हुई है। मैं चाहता हूं कि चुनाव आयोग अपने दांत दिखाए और ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे जो लोकतंत्र की परंपरा को समाप्त कर रहे।
विज्ञापन
तेजस्वी द्वारा चिराग पासवान पर दिए गए बयान पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि मैं इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने के पक्ष में नहीं हूं। कौन सा घर ऐसा है जिसके घर में आग नहीं लगी है। वह अपने घर में झांक कर देखें। वहीं तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य पर उन्होंने कहा कि मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
पीएम मोदी का असर तो पूरे देश में पड़ रहा है
तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार से जदयू साफ हो जाएगी, इस सवाल का जवाब देते हुए केसी त्यागी ने कहा कि पिछली बार एक सीट मिली थी। इस बार महागठबंधन को उस सीट से भी हाथ धोना न पड़ जाए। पीएम मोदी के रोड शो के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का असर तो पूरे देश में पड़ रहा है। मोदी मैजिक है। पूरे देश के लोग देख रहे हैं। तेजस्वी यादव झूठ शब्द का इस्तेमाल एक नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नहीं करना चाहिए। क्यों कि झूठ असंसदीय शब्द है। तेजस्वी के रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नौकरियों समाप्त हुई और पलायन राजद के शासन काल में हुआ है।
विज्ञापन