फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: JDU MP Sanjay Jha targets Arvind Kejriwal, Assembly elections, AAP, Delhi News

Bihar: सीएम नीतीश की पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- ऐसा करने से कोई फायदा नहीं

Wed, 18 Sep 2024 07:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Sep 2024 07:44 AM IST
सार

सांसद संजय झा ने कहा कि बिहार में चारा घोटाला के समय भी यही हुआ। उनके आरोपी को पहले जमानत मिली थी। बाद में अदालत ने उन्हें सजा सुनाया और वे बाद दोषी साबित हुए। 

विज्ञापन
Bihar News: JDU MP Sanjay Jha targets Arvind Kejriwal, Assembly elections, AAP, Delhi News
जदयू नेता संजय कुमार झा ने पूर्व सीएम केजरीवाल पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में निजी कार्यक्रम में शामिल होने दरभंगा पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बहुमत है। वह जिनको चाहे मुख्यमंत्री बना सकती है। लेकिन, मेरे हिसाब से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को तो पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए था। जब उनपर नई शराब नीति में घोटाले आरोप लगा था और पुलिस ने कई बार समन भी जारी किया था। इसके वावजूद उन्होंने इस्तीफा देना मुनासिब नहीं समझा था। अब दिल्ली में वही राम और भरत जैसी कहानी होगी। जो वह कह रहे सत्ता उसी हिसाब से चलेगी। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा अरविंद केजरीवाल को फायदा होने के सवाल पर संजय झा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है। दिल्ली में ऐस कोई परिस्थिति बनेगी। उन्होंने कहा कि अभी तो अदालत से जमानत मिली है। इस मामले में फैसला आना अभी बांकी है। वह कोर्ट ने कई शर्तो के आधार पर उन्हें जमानत दी है। 

विज्ञापन

 

उन्होंने बिहार के चारा घोटाले का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में चारा घोटाला के समय भी यही हुआ। उनके आरोपी को पहले जमानत मिली थी। बाद में अदालत ने उन्हें सजा सुनाया और वे बाद दोषी साबित हुआ। ऐसे ही अभी केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिली है। अभी केस थोड़े न फाइनल हुआ है। अभी इस मामले ट्रायल होना बाकी है। आगे क्या फैसला अदालत का आता है? यह देखना होगा। अब तो चार महीने बाद अगले वर्ष 2025 के जनवरी में दिल्ली में चुनाव होने वाले है। चुनाव में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को अपना हैसियत पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed