फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: JDU MP Devesh Chandra Thakur gave a shocking statement; RJD, Lalu Yadav, Vote Bank

Devesh Chandra Thakur : नीतीश के करीबी सांसद ने ये क्या कह दिया! यादवों-मुसलमानों का काम नहीं करेंगे

Mon, 17 Jun 2024 04:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Jun 2024 04:35 PM IST
सार

जदयू सांसद ने कहा कि यादव और मुसलमान समाज के लोग कोई काम करवाने आते हैं तो जरूर आएं लेकिन चाय नाश्ता कर वापस चले जाएं। देवेश चंद्र ठाकुर का यह बयान पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: JDU MP Devesh Chandra Thakur gave a shocking statement; RJD, Lalu Yadav, Vote Bank
जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के टिकट पर सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर जीत तो गए लेकिन वह पूरी तरह खुश नहीं है। कम वोट मिलने के कारण उनमें नाराजगी है। एक कार्यक्रम में जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे तो उनका दर्द छलक गया। उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि वह अब यादव और मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करेंगे। यादव और मुसलमान समाज के लोग कोई काम करवाने आते हैं तो जरूर आएं लेकिन चाय नाश्ता कर वापस चले जाएं। देवेश चंद्र ठाकुर का यह बयान पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


मैं आपके लिए काम करते हुए लालू और लालटेन का चेहरा क्यों न देखूं?
सीएम नीतीश कुमार के करीबी सांसद यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि जब यादव और मुसलमान वोट डालते समय तीर के निशान में पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा देखते हैं तो मैं आपके लिए काम करते हुए लालू और लालटेन का चेहरा क्यों न देखूं। आपलोग मेरे यहां जरूर आइए। चाय पीजिए, मिठाई भी खाइए लेकिन काम की बात मत कीजिए। यह बात मैं पहली बार कह रहा हूं और अब मैं यही करुंगा। 
विज्ञापन


एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार का काफी विकास हुआ
सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने आगे कहा कि 70 साल के जीवन में मैंने पहली बार ऐसा किया है। आगे भी करता रहूंगा। एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार का काफी विकास हुआ। हर क्षेत्र में विकास दिख रहा है। इसके बावजूद लोगों को वोटिंग करते वक्त लालू और लालटेन दिखता है। विकास से उन्हें कोई लेनादेना नहीं है। जदयू सांसद के इस बयान के बाद अब बिहार में सियासी घमासान बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू सांसद ने राजद के डॉ. अर्जुन राय को हराया
बता दें कि जदयू सांसद आभार यात्रा पर निकले हैं। रविवार को जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। इस बाद जदयू के टिकट पर उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के डॉ. अर्जुन राय को 51,356 वोटों से हराया है। कुछ दिन पहले ही उन्होने बिहार विधान परिषद् के सभापति पद से इस्तीफा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed