फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : JDU MLA Gopal Mandal soft on RJD party Lalu Yadav, said- Lalu is our 'master'

Bihar News : जदयू के बयानवीर विधायक गोपाल मंडल राजद सुप्रीमो पर हुए नरम, लालू यादव को बताया ‘आका’

Thu, 07 Mar 2024 09:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Mar 2024 09:06 PM IST
सार

Bihar : परिवारवाद को लेकर लालू यादव क्या बोलेंगे। लालू यादव खुद काफी सीधे हैं। छात्र जीवन में ही उनकी शादी हो गई थी। लालू यादव को विशेष जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने कई बच्चों को पैदा कर लिया।

विज्ञापन
Bihar News : JDU MLA Gopal Mandal soft on RJD party Lalu Yadav, said- Lalu is our 'master'
गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड के बड़बोले और विवादित बयानबाजी करने वाले भागलपुर के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़  गोपाल मंडल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमकर तारीफ़ की। गोपाल मंडल ने लालू यादव के परिवारवाद वाले बयान पर राजद सुप्रीमो का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि, परिवारवाद को लेकर लालू यादव क्या बोलेंगे। लालू यादव खुद काफी सीधे हैं। छात्र जीवन में ही उनकी शादी हो गई थी। लालू यादव को विशेष जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने कई बच्चों को पैदा कर लिया।

विज्ञापन


इससे लोगों को परेशानी क्यों होती है, पता नहीं
दरअसल गोपालपुर विधायक  गुरूवार को भागलपुर के डीएम कार्यालय आये थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से यह बातें कही। उन्होंने कहा कि परिवारवाद को लेकर लालू यादव क्या बोलेंगे। लालू यादव खुद काफी सीधे हैं। छात्र जीवन में ही उनकी शादी कर दी गई। लालू यादव को विशेष जानकारी नहीं होने के चलते उन्होंने कई बच्चों को पैदा कर लिया और अपनी फौज तैयार कर ली। गोपाल मंडल ने कहा कि इसमें दिक्कत क्या है। उन्होंने कहा कि मैंने भी चार बच्चे पैदा किये हैं, जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। उन्होंने कहा कि ‘हो जाता है। इससे लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी क्यों होती है, पता नहीं।
विज्ञापन


इस सवाल पर काटी कन्नी
लोकसभा चुनाव 2024 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि ऐसा सवाल मुझसे मत कीजिये। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। गोपाल मंडल ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागलपुर से मेरे अलावे कोई और नहीं लड़ सकता
गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपनी दावेदारी करते हुए कहा कि भागलपुर से मैं ही लडूंगा और एनडीए 40 की 40 सीट से जीतेगी। गोपाल मंडल ने कहा कि भागलपुर से कोई और नहीं लड़ सकता। भागलपुर में जदयू चुनाव लड़ेगी, जिसका प्रतिनिधित्व मैं करूंगा।


लालू यादव को बताया ‘आका’
गोपाल मंडल ने लालू यादव की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने राजद सुप्रीमो का पक्ष लेते हुए कहा कि लालू यादव हम लोगों के ‘आका’ हैं, वह  बैकवर्ड जाति के मसीहा है। गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव से मेरी बात होते रहती है वह उन्होंने यह भी कहा कि सिंबल मेरे पैकेट में रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है ‘मैं कहां से और कैसे चुनाव लड़ूंगा’।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed