फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: JDU leader Sanjay Jha targeted Rahul Gandhi: PM Modi, caste census, Bihar elections, Congress

Bihar: पीएम मोदी के लिए राहुल गांधी बोल गए 'तुम्हें', 'उससे' जैसे शब्द, संजय झा गरम; बोले- हमारी संस्कृति नहीं

Fri, 16 May 2025 02:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 May 2025 02:05 PM IST
सार

Bihar News: दरभंगा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जातीय जनगणना पर खुद का क्रेडित लेते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उनके खिलाफ कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जिससे सियासत गरमा गई। 

विज्ञापन
Bihar News: JDU leader Sanjay Jha targeted Rahul Gandhi: PM Modi, caste census, Bihar elections, Congress
पीएम मोदी, सांसद संजय झा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जातीय जनगणना वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय झा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए संजय झा ने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ असभ्य और दंभपूर्ण भाषा का प्रयोग कर राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया कि वह सबसे ज्यादा घमंडी नेता हैं। संजय झा ने दावा किया कि आगामी चुनाव में बिहार की जनता राहुल गांधी का घमंड चूर कर देगी। आइए जानते हैं सांसद संजय झा ने और क्या-क्या बातें कहीं...  
विज्ञापन


असभ्य एवं दंभपूर्ण भाषा का प्रयोग
सांसद संजय झा ने राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया। इसमें राहुल गांधी ने कहा था, "हमने नरेंद्र मोदी से कहा, तुम्हें जाति जनगणना करना पड़ेगा..."। हमने उससे (मोदी से) कहा कि तुम्हें संविधान को यहां माथे पर लगाना पड़ेगा..."। इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए संजय झा ने लिखा कि 'मधुर बोल' के लिए विख्यात मिथिला में कल अपने भाषण में देश के प्रधानमंत्री मोदी  के प्रति असभ्य एवं दंभपूर्ण भाषा का प्रयोग कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह तो साबित कर दिया कि 'घमंडिया गठबंधन' के 'सबसे घमंडी नेता' वही हैं।
विज्ञापन

धारा 144 लगने के बावजूद अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे-अच्छों के दंभ चकनाचूर कर दिये
सांसद संजय झा ने कहा कि राहुल गांधी यह भूल गये कि चंपारण सत्याग्रह और जेपी आंदोलन की धरती बिहार ने अच्छे-अच्छों के दंभ चकनाचूर कर दिये हैं। थोड़ा इंतजार कीजिए, इंडियन स्टेट से लड़ाई का ऐलान करने और अक्सर विदेश जाकर देश का अपमान करने वाले नेता प्रतिपक्ष का दंभ भी बिहार की जनता आगामी चुनाव में चूर-चूर कर देगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed