फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Jan Suraj Prashant Kishor near one niraj singh eou raid motihari vidhu kumar beur jail superintent

Prashant Kishor : जन-सुराज के संस्थापकों में रहे शख्स पर क्यों पड़ा EOU का छापा? प्रशांत किशोर का है करीबी

Sat, 04 Jan 2025 04:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 04 Jan 2025 04:48 PM IST
सार

Bihar News : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बीपीएससी परीक्षार्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर हैं। इधर, उनके एक करीबी पर बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने जांच शुरू की है। क्या है पूरा माजरा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Bihar News: Jan Suraj Prashant Kishor near one niraj singh eou raid motihari vidhu kumar beur jail superintent
प्रशांत किशोर के साथ नीरज कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द करने समेत पांच मांगों लेकर आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर एक और कारण से सुर्खियों में आ गये हैं। कारण उनसे जुड़ा एक शख्स है, जिसके ठिकाने पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है। आरोप आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का लगा है। इसकी शख्स की पहचान मोतिहारी के पतौरा निवासी नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। नीरज बड़े जमीन कारोबारी हैं। इनका ईंट भट्ठा भी है। शनिवार सुबह जब आर्थिक अपराध इकाई की टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर नीरज कुमार सिंह की प्रशांत किशोर के साथ वाली तस्वीर भी वायरल होने लगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जनसुराज से जुड़े हैं नीरज
बताया जा रहा है कि नीरज कुमार सिंह जनसुराज के संस्थापक सदस्यों में एक हैं। और, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के करीबी है। इतना ही नहीं उन्हें कुछ लोग शिवहर विधानसभा सीट से संभावित प्रत्याशी भी बता रहे हैं। हालांकि आर्थिक अपराध इकाई की रेड में अब तक क्या क्या मिला है? इसकी जानकारी अब तक नहीं दी गई है। अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कहां से जुड़ा है तार
दरअसल, बेउर जेल के अधीक्षक विधु कुमार के ठिकाने पर आर्थिक अपराध इकाई की एक टीम ने छापेमारी की। इनके खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि विधु कुमार जब मोतिहारी में जेल अधीक्षक थे तब नीरज कुमार सिंह से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे नीरज तत्कालीन जेल अधीक्षक के करीबियों की लिस्ट में शामिल हो गये। इसके बाद जेल अधीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगा तो जांच हुई। इसकी चपेट में नीरज कुमार सिंह भी आ गए। नीरज कुमार सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी से जुड़ें हैं तो लोगों चर्चा करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed