फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Is bjp worker shown Black flag to Giriraj Singh in Begusarai bihar before bjp list announcement

Election 2024 : भाजपाई झंडा लिए गिरिराज सिंह का विरोध करने वालों की पहचान चौंका रही; चेहरों की हुई पहचान

Sun, 10 Mar 2024 05:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 10 Mar 2024 05:20 PM IST
सार

Bihar News : भारतीय जनता पार्टी के झंडे के साथ काला झंडा लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विरोध करने उतरने वालों में कुछ भाजपाई भी थे। किसके साथ वाले, यह भी जानें। साथ ही, दूसरे दलों के उन लोगों की भी पहचान जानें जो भाजपा का झंडा उठाए नजर आए।

विज्ञापन
Bihar News : Is bjp worker shown Black flag to Giriraj Singh in Begusarai bihar before bjp list announcement
अपने ही संसदीय क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री का विरोध, कहीं यह साजिश तो नहीं - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के पहले बिहार में बेगूसराय के भाजपाई सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को काला झंडा दिखाया गया। भाजपाई झंडे के साथ काला झंडा लेकर आए लोग दिखे तो पार्टी में हंगामा तय था, क्योंकि अब सीट पर प्रत्याशी की घोषणा होने वाली है। ऐसे में 'अमर उजाला' ने अलग-अलग स्रोतों से जानकारी ली और कई नेताओं से भी बात की। पता चला कि झंडा दिखाने में भाजपाई भी थे। दूसरी पार्टी के भी थे। जो भाजपाई थे, उनकी पहचान भी सामने आ रही है। विरोध से ज्यादा विरोध करने वालों पर हंगामा मचने वाला है।

विज्ञापन


जानिए कौन हैं केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारा लगाने वाले 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बछवाड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के साथ कई उपद्रवियों ने उनके खिलाफ नारे लगाए। उन नारा लगाने वालों में कुछ की पहचान कर ली गई है। इसमें रानी के वार्ड संख्या 5 निवासी रामबालक राय के पुत्र  बिनोद राय, वार्ड संख्या 7 निवासी रामस्वार्थ राय के पुत्र भोला कुमार पोलो, रानी 3के वार्ड संख्या 8 निवासी रविंद्र राय के पुत्र राजा कुमार, वार्ड संख्या 8 निवासी सुशील कुमार के पुत्र उत्सव कुमार, वार्ड संख्या 8 निवासी बबलू चौधरी के पुत्र केशव कुमार, वार्ड संख्या 10 निवासी आमो ठाकुर के पुत्र राजा कुमार, मुरली टोल निवासी विजय शंकर दास, वार्ड संख्या 8 निवासी केदार राय के पुत्र सुशील राय, वार्ड संख्या 5 निवासी रामाश्रय राय के पुत्र मुकेश राय शामिल हैं।
विज्ञापन


योजना का उद्घाटन करने आये थे सांसद 
सांसद के विरोध के संबंध में सांसद प्रतिनिधि वकील अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज बछवारा में योजना का उद्घाटन करने के लिए आये थे। रानी गोधना के पास कुछ कार्यकर्ता गिरिराज सिंह के स्वागत में खड़े थे। केंद्रीय मंत्री के वहां पहुंचते ही अचानक भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्व गिरिराज सिंह का विरोध करने लगे। उस भीड़ कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ में भाजपा का झंडा था तो कुछ के हाथ में काला झंडा। वेलोग लगातार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विरोध कर रहे थे। वे लोग गिरिराज सिंह वापस जाओ, गिरिराज सिंह मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पार्टी नेता ने क्या दी प्रतिक्रिया
घटना के संबंध में सांसद प्रतिनिधि वकील अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विरोध करने वालों में राष्ट्रीय जनता दल और  लोजपा के लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि उस भीड़ में लोजपा का विजय दास सहित कई ऐसे चेहरे थे जो उनका विरोध कर रहे थे। इसके बीच भाजपा के भी कई कार्यकर्ता थे।उस भीड़ में कुछ लोग गिरिराज सिंह के स्वागत के लिए भी खड़े थे। उस भीड़ में उपद्रवी लोग घुस गए जिससे अपरातफरी का माहौल हो गया।उस भीड़ में कुछ काला झंडा लिए हुए भी लोग खड़े हैं।

 
राकेश सिन्हा या रजनीश कुमार का नाम, कितना सच?
 कुछ लोगों का कहना है कि चुंकि अब बेगूसराय से भाजपा के लिए गिरिराज सिंह को टिकट मिलना लगभग तय हो चुका है। लेकिन साथ ही राकेश सिंह या फिर रजनीश सिंह का टिकट कट जाने से अंदरुनी नाराजगी भी है। इस सवाल के जवाब में अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि यह  तो खुद समझने वाली बात है कि इतने दिनों से गिरिराज सिंह का विरोध नहीं हो रहा था और अब जब एक-दो दिनों में उनके टिकट का कंफर्मेशन होने जा रहा है तब उनका विरोध हो रहा है। इसलिए इन बातों से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि पर्दा के पीछे कोई और लोग हो सकते हैं और सामने किसी और को खड़ा किया गया है। अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि उस भीड़ में एक शख्स जो सबसे आगे खड़ा दिख रहा है वह विनोद राय है। वह राकेश सिन्हा  के साथ रहने वाला है। वह भी इस भीड़ में शामिल है। हंगामा होने के बाद उसे भीड़ में जो स्वागत के लिए खड़े था। कार्यकर्ता वह और जो झंडा दिखाने वाले वह सारे एक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed