फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : ips vikas vaibhav lets inspire bihar gargi chapter udyami sakhi sawan 2024 mahotsaw in patna

Let's Inspire Bihar : बिहार में पहली बार उद्यमी सखी सावन महोत्सव, सात सौ महिलाओं ने एक मंच पर आकर क्या किया

Sun, 11 Aug 2024 09:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 11 Aug 2024 09:14 PM IST
सार

Bihar : लेट्स इन्सपायर बिहार के अंतर्गत गार्गी का उद्देश्य हर ग्राम-नगर के हर जन-जन तक अभियान के संदेश को पहुंचाना है ताकि पूर्वजों की बृहत दृष्टि तथा शिक्षा, समता और उद्यमिता के मंत्रों के साथ बिहार विकसित हो सके। 

विज्ञापन
Bihar News : ips vikas vaibhav lets inspire bihar gargi chapter udyami sakhi sawan 2024 mahotsaw in patna
आईपीएस विकास वैभव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के चर्चित आईपीएस विकास वैभव द्वारा चलाए जा रहे, लेट्स इंस्पायर बिहार, गार्गी अध्याय द्वारा उद्यमी सखी सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।  यह कार्यक्रम पटना के कुर्जी में संपन्न हुआ, जिसमें   पटना के अलावा अन्य जिलों की महिलाओं  उद्यमियों ने स्टॉल लगाए। इस कार्यक्रम के द्वारा महिला उद्यमियों को एक मंच मिला, जिससे उनके हुनर को रोजगार मिला ताकि वेलोग आत्मनिर्भर बन सकें। इसमें हस्तनिर्मित उत्पाद जैसे मसाला, सत्तू, ऑर्गेनिक आचार, सूट, साड़ी, कुकीज के साथ-साथ महिलाओं द्वारा मेंहदी, मधुबनी पेंटिंग और जुट क्राफ्ट्स के सामान भी उपलब्ध थे। इस वर्ष का थीम  "राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका" थी, जिसमें बिहार राज्य की संस्कृति और परंपरा की झलक के साथ-साथ महिलाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों में इस संदेश को प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में सावन क्वीन, प्रिंसेस और नन्ही परी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बिहार के विभिन्न राज्यों और भारत की विशेषता "विविधता में एकता" की झलक देखने को मिली। 

विज्ञापन

 

Bihar News : ips vikas vaibhav lets inspire bihar gargi chapter udyami sakhi sawan 2024 mahotsaw in patna
कार्यक्रम में अग्रणी महिलाओं के साथ आईपीएस विकास वैभव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इस मौके पर मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि "2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार का निर्माण महिलाओं के अग्रणी योगदान से ही संभव है। लेट्स इन्सपायर बिहार के अंतर्गत गार्गी अध्याय आज बिहार में संकल्पित एवं प्रबुद्ध महिलाओं का प्रमुख वैचारिक एवं सामाजिक मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज 1 लाख से अधिक लोग स्वैच्छिक रूप से इस अभियान में जुड़ चुके हैं। गार्गी अध्याय द्वारा आज बिहार के 8 जिलों में वंचित विद्यार्थियों के लिए 15 गार्गी पाठशाला केन्द्रों पर निःशुल्क शिक्षादान दिया जा रहा है। साथ ही इसके द्वारा वंचित महिलाओं के स्वरोजगार के लिए गार्गी कला कौशल केंद्रों तथा गार्गी कृत्या के माध्यमों से उत्कृष्ट प्रयास किया जा रहा है। विकास वैभव ने कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार, गार्गी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिछलेतीन वर्षों में लगभग  छह सौ से अधिक अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हर ग्राम-नगर के हर जन-जन तक अभियान के संदेश को पहुंचाना है ताकि पूर्वजों की बृहत दृष्टि तथा शिक्षा, समता और उद्यमिता के मंत्रों के साथ बिहार विकसित हो सके। अतः हम गार्गी अध्याय को 2028 तक बिहार के हर पंचायत में स्थापित करना चाहते हैं, जिसके लिए महिलाओं को बड़ी संख्या में अभियान के साथ जोड़ना होगा।"

गार्गी सावन क्वीन, गार्गी सावन प्रिंसेस और गार्गी नन्ही परी के लिए क्रमश: पितम्मा सिन्हा, श्रुति वर्मा, अन्वी आनंद चयनित हुईं। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात लोक गायिका नीतू कुमारी, आरजे रमा, जूरी के रूप में मिसेज इंडिया केन्या रूही सिंह और मिस दिवा प्राची पांडे उपस्थित थीं। अन्य गणमान्य अतिथि में डाॅ बी प्रियम, डाॅ बिन्दा सिंह, डाॅ पूनम चौधरी और अमरावती इत्यादि शामिल हुईं। इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। लगभग 700 की संख्या में महिलाओं और युवतियों ने इसमें भाग लिया। गार्गी अध्याय की मुख्य समन्यवक, डाॅ प्रीति बाला के साथ शायरीन इरम, नेहा सिंह, नम्रता कुमारी, बिंदु चौधरी, करिश्मा, अनुभूति वर्मा , शबनम अखौरी डाॅ प्रियंका सिन्हा इत्यादि सदस्य मौजुद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed