Let's Inspire Bihar : बिहार में पहली बार उद्यमी सखी सावन महोत्सव, सात सौ महिलाओं ने एक मंच पर आकर क्या किया
Bihar : लेट्स इन्सपायर बिहार के अंतर्गत गार्गी का उद्देश्य हर ग्राम-नगर के हर जन-जन तक अभियान के संदेश को पहुंचाना है ताकि पूर्वजों की बृहत दृष्टि तथा शिक्षा, समता और उद्यमिता के मंत्रों के साथ बिहार विकसित हो सके।
विस्तार
बिहार के चर्चित आईपीएस विकास वैभव द्वारा चलाए जा रहे, लेट्स इंस्पायर बिहार, गार्गी अध्याय द्वारा उद्यमी सखी सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पटना के कुर्जी में संपन्न हुआ, जिसमें पटना के अलावा अन्य जिलों की महिलाओं उद्यमियों ने स्टॉल लगाए। इस कार्यक्रम के द्वारा महिला उद्यमियों को एक मंच मिला, जिससे उनके हुनर को रोजगार मिला ताकि वेलोग आत्मनिर्भर बन सकें। इसमें हस्तनिर्मित उत्पाद जैसे मसाला, सत्तू, ऑर्गेनिक आचार, सूट, साड़ी, कुकीज के साथ-साथ महिलाओं द्वारा मेंहदी, मधुबनी पेंटिंग और जुट क्राफ्ट्स के सामान भी उपलब्ध थे। इस वर्ष का थीम "राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका" थी, जिसमें बिहार राज्य की संस्कृति और परंपरा की झलक के साथ-साथ महिलाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों में इस संदेश को प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में सावन क्वीन, प्रिंसेस और नन्ही परी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बिहार के विभिन्न राज्यों और भारत की विशेषता "विविधता में एकता" की झलक देखने को मिली।
गार्गी सावन क्वीन, गार्गी सावन प्रिंसेस और गार्गी नन्ही परी के लिए क्रमश: पितम्मा सिन्हा, श्रुति वर्मा, अन्वी आनंद चयनित हुईं। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात लोक गायिका नीतू कुमारी, आरजे रमा, जूरी के रूप में मिसेज इंडिया केन्या रूही सिंह और मिस दिवा प्राची पांडे उपस्थित थीं। अन्य गणमान्य अतिथि में डाॅ बी प्रियम, डाॅ बिन्दा सिंह, डाॅ पूनम चौधरी और अमरावती इत्यादि शामिल हुईं। इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। लगभग 700 की संख्या में महिलाओं और युवतियों ने इसमें भाग लिया। गार्गी अध्याय की मुख्य समन्यवक, डाॅ प्रीति बाला के साथ शायरीन इरम, नेहा सिंह, नम्रता कुमारी, बिंदु चौधरी, करिश्मा, अनुभूति वर्मा , शबनम अखौरी डाॅ प्रियंका सिन्हा इत्यादि सदस्य मौजुद रहीं।