Burning Train : इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, लोको पायलट ने तत्परता से बचा ली सैकड़ों लोगों की जान
Bihar News : बिहार में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो जाता, अगर मौके पर लोको पायलट ने तत्परता नहीं दिखाई होती। इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग के कारण यात्रियों मे अफरातफरी मची, लेकिन लोको पायलट ने तेजी से उसपर काबू पा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर के धरहरा रेलवे स्टेशन पर दानापुर भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के नीचे आग लग गई। इससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि में आग की भनक लगते ने इंजन पर तैनात लोको पायलट ने फौरन ट्रेन रोक दी और रेलवे को जानकारी दी। टीम जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इस कारण करीब सवा घंटे तक ट्रेन धरहरा स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही।
रेलवे की मानें तो ट्रेन जब धरहरा स्टेशन से खुलने लगी तो अचानक इंजन के पास से आग की लपटें निकलने लगी। जिसकी भनक लगते ही तुरंत इंजन में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया। इस तरह से एक बड़ी घटना होने से बच गई। इसके बाद इंजन को ठीक करने के बाद ट्रेन को अगले स्टेशन जमालपुर के लिय खोला गया। वही फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वही आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।