{"_id":"66e56aca4b7e9c670d025442","slug":"bihar-news-inter-student-commits-suicide-in-gopalganj-sets-herself-on-fire-in-her-room-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: इंटर की छात्रा ने खुद को कर दिया आग के हवाले, कमरे से चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन तो रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: इंटर की छात्रा ने खुद को कर दिया आग के हवाले, कमरे से चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन तो रह गए दंग
Sat, 14 Sep 2024 04:21 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:21 PM IST
सार
मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया थाना क्षेत्र के बड़का गांव में एक लड़की ने अपने कमरे में ही आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़का गांव में एक इंटर की छात्रा अपने कमरे में ही आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मीरगंज थाने की पुलिस में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी गौतम तिवारी के 17 वर्ष की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
कमरे को अंदर से बंद कर लिया था छात्रा ने
बताया जाता है कि मृतका शिवानी शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। वहीं देर रात उसके कमरे में चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीण शिवानी के कमरे के बंद दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा टूटा तो अंदर गए। अंदर जाकर परिजन दंग रह गए। कमरे में शिवानी की लाश पड़ी थी। वह पूरी तरह से जल चुकी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मीरगंज थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
कमरे में ही आग लगाकर आत्महत्या कर ली
इस मामले में मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया थाना क्षेत्र के बड़का गांव में एक लड़की ने अपने कमरे में ही आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन