{"_id":"666ff861dea3c1921102db07","slug":"bihar-news-innocent-girl-murdered-in-shekhpura-she-was-sleeping-on-the-terrace-shot-by-criminals-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शेखपुरा में मासूम बच्ची की हत्या, छत पर सो रही थी, अपराधियों ने मारी गोली; जेल में बंद है पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शेखपुरा में मासूम बच्ची की हत्या, छत पर सो रही थी, अपराधियों ने मारी गोली; जेल में बंद है पिता
Mon, 17 Jun 2024 02:18 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:18 PM IST
सार
थानेदार ने कहा कि पुरानी दुश्मनी में वारदात को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शेखपुरा में एक आठ साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। रविवार मध्य रात्रि वह छत पर सो रही थी, इसी दौरान अपराधी ने उसकी कनपटी में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शेखपुरा सदर प्रखंड के कुसुम्भा थाना क्षेत्र के बगैया गांव की है। बच्ची के हत्या के बाद इलाके में तनाव है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस नेव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानेदार अमरेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं।
अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है
थानेदार ने कहा कि पुरानी दुश्मनी में वारदात को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मृत बच्ची की पहचान रामाशीष यादव की पुत्री सुधा कुमारी के रूप में हुई है। रामाशीष यादव पिछले एक साल से जेल में बंद है।
हत्या के आरोप में रामाशीष जेल में बंद
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के चाचा दीपू यादव ने बताया कि घटना को अंजाम गांव के ही कुंदन यादव, चंदो यादव द्वारा दिया गया है। दीपू यादव ने बताया कि रामाशीष यादव हत्या के पुराने मामले में फिलहाल एक वर्षों से शेखपुरा जेल में बंद है। एक वर्ष पहले गांव के ही सुलो यादव के भाई की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त सुलो यादव ने रामाशीष यादव और उसके अन्य परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से रामाशीष जेल में है। परिजनों का कहना है कि इसी दुश्मनी में बच्ची की हत्या कर दी गई। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।