फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Indian hair smuggling to china recovered by dri

Bihar : चीन भेजे जा रहे थे भारत के लोगों के बाल! दक्षिण भारत से तस्करी, पश्चिम बंगाल का तस्कर, बिहार में बरामद

Wed, 08 Jan 2025 08:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 08 Jan 2025 08:41 AM IST
सार

Bihar News : तस्करी कर बिहार में शराब लाने की खबरें सामान्य हैं, लेकिन यह खबर कुछ अलग। इस बार हमारा-आपका, यानी आदमी का बाल तस्करी कर नेपाल के रास्ते चीन ले जाए जाते समय बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Indian hair smuggling to china recovered by dri
बाल की खेप इस तरह की गई बरामद। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारत सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तिरुपति बालाजी समेत दक्षिण भारत के कई मंदिरों से चोरी कर बिहार के रास्ते नेपाल ले जाए जा रहे मानव-बाल की एक बड़ी खेप पकड़ी है। यह बाल नेपाल के रास्ते चीन तक पहुंचाए जाने थे। पश्चिम बंगाल के दो तस्करों के साथ बिहार का भी एक शख्स तस्करी के आरोप में डीआरआई के हत्थे चढ़ा है। डीआरआई की टीम इससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


तिरुपति बालाजी मंदिर में होने वाले मुंडन का बाल ज्यादा
डीआरआई की यह कार्रवाई बिहार-नेपाल बॉर्डर के पास में मधुबनी में सामने आयी है। पकड़े गए तस्करों में दो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाला है। इंटेलिजेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पश्चिम बंगाल नंबर का एक ट्रक मधुबनी से गुजर रहा था, जहां बालों की खेप ले जाए जाने की सूचना थी। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि बरामद किया गया हुआ दक्षिण भारत के कई तीर्थ स्थलों से चुराकर जुटाया गया था। तिरुपति बालाजी मंदिर में होने वाले मुंडन से सबसे ज्यादा बाल जुटाए गए थे। बाल की कीमत करीब 80 लाख रुपए आंकी गई है। चूंकि बाल नेपाल के रास्ते चीन जाने वाला था, इसलिए संलिप्त गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


प्रतिबंधित है बाल की सप्लाई, बिहार बन गया है तस्करी का रास्ता
डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस के अधिकारी ने बताया कि भारत में बाल की सप्लाई करना प्रतिबंधित है। कुछ गिरोह तस्करी करते हुए इसे नेपाल के रास्ते चीन पहुंचाते हैं। बताया जाता है कि इससे विग और अन्य सामग्री का निर्माण कराया जाता है। चीन में इन चीजों की बहुत ज्यादा मांग है और दुनियाभर के देशों में इसकी सप्लाई की जाती है। पूर्व में इस मामले में ईडी की कार्रवाई और बॉर्डर सील होने के कारण गिरोह के लोग पश्चिम बंगाल की जगह बिहार के रास्ते का उपयोग करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed