फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Samastipur, son used to do duty wearing father's uniform, Bihar Police, Home Guard

Bihar : पिता के बदले खुद पुलिस की वर्दी पहनकर बेधड़क घूमता था बेटा, फ्लैग मार्च और ड्यूटी भी करता; ऐसे पकड़ाया

Thu, 17 Aug 2023 07:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Aug 2023 07:02 PM IST
सार

Bihar Police: खाकी वर्दी में ही चौकीदार का बेटा थाना जाकर रोज ड्यूटी करता था। डीएसपी से महत्वपूर्ण गोपनीय डाक भी लाता और ले जाता था। वरीय पुलिस अधिकारियों के सामने भी पुलिस की वर्दी में ही मौजूद रहता था।

विज्ञापन
Bihar News: In Samastipur, son used to do duty wearing father's uniform, Bihar Police, Home Guard
संजीत पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर से एक चोंकाने वाला मामला सामने आया है। विद्यापतिनगर के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के चौकीदार का पुत्र अपने पिता की वर्दी पहनकर बेधड़क घूम रहा था। 20 साल लड़का पिछले कई माह से अपने चौकीदार पिता के बदले ड्यूटी कर रहा था। वह गोपनीय डाक लाता था। कैदियों को भी जेल पहुंचाता था। वर्दी से साथ वह लगातार सोशल मीडिया पर फोटो भी अपलोड करता था। इसी दौरान किसी ने उसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस अधिकारी ने अब इस मामले की जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


वर्दी पहनकर करता था अपने पिता का सारा काम
स्थानीय लोगों के अनुसार, चौकीदार जीवछ पासवान के बदले उसका पुत्र संजीत पासवान पुलिसिया वर्दी पहन कर पूरे रौब में घूमता फिरता रहता है। पुलिस की वर्दी में ही थाना पर पहुंच अपने पिता के सभी काम करता था। डीएसपी से महत्वपूर्ण गोपनीय डाक भी लाता और ले जाता है। वरीय पुलिस अधिकारियों के समक्ष भी पुलिस की वर्दी में ही उपस्थित रहता है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि पुलिस अधिकारियों ने भी कभी गौर नहीं किया कि इतनी कम उम्र का चौकीदार कौन है? इसे नौकरी कब और कैसे मिल गई। 
विज्ञापन


आरोप- शराब कारोबारी भी इसके संपर्क में रहते थे
अनुसंधान में निकलने वाली पुलिस उसे अपने साथ ले जाती है। ये न केवल थाने पर भी बैठे नहीं रहता हैं बल्कि थाना से गोपनीय नोटिस लेकर गांव तक जाता है। सूत्रों की मानें तो चौकीदार पुत्र कई केस में आरोपी और कांडों के अनुसंधानक के बीच दलाल का काम करता है। आरोप यह भी है कि पुलिस पदाधिकारी के साथ रहने के कारण क्षेत्र में सक्रिय शराब के कारोबारी भी इसके संपर्क में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी बोले- जल्द होगी दोषी पर कार्रवाई
सोशल मीडिया पर जब संजीत पासवान की तस्वीर वायरल हुई और मामले की शिकायत जब वरीय पदाधिकारियों तक पहुंची तो फौरन संज्ञान लिया गया। दलसिंहसरारय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने कहा कि इस मामले की जानकारी उनके पास नहीं थी। मामला संगीन है। पुलिस वर्दी कोई भी बिना सेवा में आए नहीं पहन सकता। इस मामले की जांच की जाएगी। दोषी पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed