फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime News Man Shoots Wife and Sister-In-Law in Patna, Then Commits Suicide Know about Tragedy

Bihar News : पटना में दिनदहाड़े पति ने पत्नी और साली को मारी गोली, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड; यह विवाद हुआ था

Sun, 01 Sep 2024 10:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 01 Sep 2024 10:04 AM IST
सार

Patna Crime News : बात इतनी बढ़ गई कि दीपक ने अचानक पिस्टल निकाल लिया और पत्नी को गोली मार दी। गुड़िया बचाने आई तो उसे भी गोली मार दिया। गोलीबारी में लक्ष्मी देवी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Crime News Man Shoots Wife and Sister-In-Law in Patna, Then Commits Suicide Know about Tragedy
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में सनकी युवक ने अपनी पत्नी और साली की गोली मार दी। फिर खुद को गोली मार ली। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साली की हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव की है। दो-दो मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


दीपक ने पिस्टल निकाल लिया और पत्नी को गोली मार दी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहारशरीफ निवासी दीपक कुमार अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था। उसकी पत्नी दो बहन ही थी। साला नहीं होने के कारण दीपक ही देखरेख करता था। रविवार सुबह दीपक का उसका पत्नी लक्ष्मी देवी से विवाद हो रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि दीपक ने अचानक पिस्टल निकाल लिया और पत्नी को गोली मार दी। गुड़िया (दीपक की साली) बचाने आई तो उसे भी गोली मार दिया। गोलीबारी में लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। गुड़िया की हालत गंभीर है।  
विज्ञापन


घरेलू विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया
गोलीबारी के बाद हड़कंप मच गया। इधर, आसपास के लोगों को घर आते देख दीपक ने खुद को भी गोली मार लिया। स्थानीय लोगों ने एक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। बाढ़ एसडीपीओ अपराजिता लोहान ने बताया कि घरेलू विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो माह से अपने ससुराल में ही रहता था। पहले उसने अपने घर में पत्नी से मारपीट की थी। इसके बाद अपने मायके आ गई थी। दीपक इसी बात से नाराज था। वह चाहता था कि लक्ष्मी उसके साथ घर चले। लेकिन, लक्ष्मी ऐसा नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed