{"_id":"6685044a984cf57daa041f72","slug":"bihar-news-in-nawada-a-three-year-old-innocent-girl-was-brutally-raped-raped-and-thrown-on-the-river-bank-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत; घर से उठाकर ले गया हैवान, दुष्कर्म कर नदी किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत; घर से उठाकर ले गया हैवान, दुष्कर्म कर नदी किनारे फेंका
Wed, 03 Jul 2024 01:26 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:26 PM IST
सार
एसआई कमलेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने दुष्कर्म की बात कही है। सूचना मिलते ही हम लोगों ने बच्ची को अस्पताल में लाकर इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
नवादा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। दरिंदों ने मासूम बच्ची के उम्र का ख्याल नहीं रखा। घटना के बाद स्थानीय थाना को लिखित आवेदन दिया गया है और परिवार के लोगों ने न्याय की गुहार लगाई है। बच्ची के चाचा ने बताया कि मेरी भतीजी जो तीन वर्ष की है उसके साथ किसी अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रात में घर में हम लोग सभी सोए हुए थे। इस दौरान दरिदा मंगलवार देर रात मेरी बच्ची को उठा कर ले गया। फिर अचानक नींद खुला तो देखा कि बच्ची नहीं है और इधर-उधर काफी खोजबीन किया तब भी पता नहीं चला फिर जानकारी मिला की नदी के किनारे मुंह बांधकर मेरी बच्ची को फेंका दिया। जब हमलोग वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची दर्द से कराह रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट से काफी खून निकल रहा है। उसके बाद इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया गया और फिर पुलिस मौके पर पहुंची ओर बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की मेडिकल जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट आने का है इंतजार
एसआई कमलेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने दुष्कर्म की बात कही है। सूचना मिलते ही हम लोगों ने बच्ची को अस्पताल में लाकर इलाज करवा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। परिवार के लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की बात कही हैं। इस पूरे मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष के द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
नए आपराधिक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया
इधर, पुलिस ने मामले को नए आपराधिक कानून के तहत दर्ज किया है। इसके लिए एफएसएल टीम का गठन किया गया है। घटनास्थल की जांच एफएसएल की टीम द्वारा की गई है। उसके बाद फॉरेंसिक की टीम सदर अस्पताल पहुंच कर जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही हम पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक मांझी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की हम घोर निंदा करते हैं। जो भी अपराधी है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और जल्द से जल्द जो अपराधी है उसकी गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा की जाए।