फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Illegal shop removed from Ratnagiri hill of Rajgir

Bihar: विश्व शांति स्तूप की 55वीं वर्षगांठ, रत्नागिरी पहाड़ से हटाई गई अवैध दुकान; सीएम के आने की संभावना

Thu, 10 Oct 2024 12:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 10 Oct 2024 12:00 PM IST
सार

Bihar: 25 अक्तूबर को विश्व शांति स्तूप स्थापना की 55वीं वर्षगांठ का आयोजन होने वाला है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की प्रबल संभावना हैं। ऐसे में राजगीर के रत्नागिरी पहाड़ पर विश्व शांति स्तूप जाने वाले पैदल मार्ग पर दोनों किनारों पर बनी अवैध रूप से दुकानों को स्थानीय प्रशासन के द्वारा हटाया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Illegal shop removed from Ratnagiri hill of Rajgir
अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगीर के रत्नागिरी पहाड़ पर विश्व शांति स्तूप जाने वाले पैदल मार्ग पर दोनों किनारों पर बनी अवैध रूप से दुकानों को स्थानीय प्रशासन के द्वारा हटाया गया है। कई वर्षों से अवैध रूप से स्थानीय लोगों के द्वारा दुकान रत्नागिरी पहाड़ पर लगाई जा रही थी, जिसके कारण वन्य क्षेत्र में प्लास्टिक के कचरे समेत अन्य वस्तुओं का अंबार लग रहा था, जिसके कारण वन्य प्राणी सैलानियों की मार्ग में आ रहे थे। करीब 55 अवैध दुकानों को स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के द्वारा हटाया गया है। 

विज्ञापन


हालांकि दुकानदारों ने दुकान हटाए जाने के बाद कहा कि अचानक वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के द्वारा उन लोगों की दुकानों को जबरन हटा दिया गया है। वे लोग कई सालों से यहां अपनी दुकान लगा रहे थे, बिना कोई नोटिस और बिना कोई पूर्ण जानकारी के ही दुकानों में जबरन तोड़फोड़ कर दिया गया, जिससे दुकान में रखें लाखों रुपए की सामान की क्षति हुई। वहीं अब जीकोपार्जन के लिए आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 25 अक्तूबर को विश्व शांति स्तूप स्थापना की 55वीं वर्षगांठ का आयोजन होने वाला है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की प्रबल संभावना हैं। बौद्ध श्रद्धालु शांति की खोज को लेकर विश्व शांति स्तूप में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। नालंदा डीएफओ राजकुमार एम ने बताया कि विश्व शांति स्तूप के पास सरकारी स्तर से 20 से 30 दुकानें बनाई जाएगी। टेंडर से दुकान अलॉट की जाएगी, लेकिन पहले से दुकान स्थापित किए हुए युवाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1978 में विश्व शांति स्तूप का हुआ था निर्माण
जापानी बौद्ध भिक्षु फुजाई गुरुजी ने राजगीर के रत्नागिरी पहाड़ पर 25 अक्तूबर 1978 ई. को विश्व शांति स्तूप मंदिर का निर्माण रत्नागिरी पहाड़ पर कराया था तभी से प्रत्येक वर्ष 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप वर्षगांठ मनाया जा रहा है। इसी पर्वत से ही भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को शांति का उपदेश दिया था। मनोरम दृश्य के नाम से अपनी पहचान स्थापित करने वाली पंच पहाड़ियों पर विश्व भर के बौद्ध भिक्षु आकर पूजा अर्चना करते हैं और शांति का संदेश देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed