फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : husband killed wife murder case Madhepura bihar police love affair husband wife

Murder Case : पति ने पत्नी की गला रेत कर की हत्या, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Mon, 21 Apr 2025 10:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Apr 2025 10:54 PM IST
सार

Husband Wife : कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। नई शादी के बीच तकरार  होना कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन इसके बीच अंदर ही अंदर कुछ चल रहा था। आज शाम की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : husband killed wife murder case Madhepura bihar police love affair husband wife
घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधेपुरा में सोमवार रात करीब 9 बजे एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना चौसा थाना क्षेत्र के पैना पंचायत के हरदी टोला चंदा गांव की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान पैना पंचायत के हरदी टोला निवासी बादल कुमार की पत्नी अंजलि कुमारी (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढिये -Bihar Election 2025 : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव; सांसद बहनोई ने किया एलान
विज्ञापन


अक्सर होता था विवाद 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि अंजलि की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व सुनील मुनि के पुत्र बादल कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। गुस्से में आकर आरोपी पति बादल कुमार ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में केवल पति, पत्नी और उनका एक छोटा बच्चा ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही चौसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि मृतका शांत स्वभाव की थी। वह अपने पति और बच्चे के साथ ही गांव में रहती थी, जबकि सास और ससुर मजदूरी करने के लिए पंजाब गए हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उसके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed