फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Huge Buddha statue built in Boudh Gaya, created by 22 artists from kolkata.

Bihar News : कोलकाता के 22 कारीगरों ने बनाई बुद्ध की आदमकद प्रतिमा, इस वजह से बना आकर्षण का केंद्र

Sun, 03 Dec 2023 07:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 03 Dec 2023 07:38 PM IST
सार

Bihar : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में विभिन्न देशों के सैकड़ो बौद्ध भिक्षु व श्रद्धालु शामिल हुए। आज का दिन यहां के लिए ख़ास था क्यों कि यहां भगवान बुद्ध की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। जानिए क्या है ख़ास। 

विज्ञापन
Bihar News : Huge Buddha statue built in Boudh Gaya, created by 22 artists from kolkata.
भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे बड़े बुद्ध प्रतिमा का अनावरण बोधगया स्थित बुद्धा वेलफेयर मिशन के प्रांगण में भव्य तरीके से किया गया। विभिन्न देशों के बौद्ध शीर्ष धर्म गुरुओं ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर देश-विदेश के सैकड़ों बौद्ध भिक्षु उपस्थित थे, जिन्होंने धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह प्रतिमा 100 फीट लंबी और 30 फीट ऊंची है, जो भगवान बुद्ध के शयन मुद्रा में स्थापित की गई है।

विज्ञापन


इस वजह से बन गया है ख़ास 
इस मौके पर बुद्धा वेलफेयर मिशन के फाउंडर सेक्रेटरी भंते आर्यपाल ने बताया कि बोधगया अवस्थित बुद्धा वेलफेयर मिशन के परिसर में स्थापित इस प्रतिमा के निर्माण में 2 साल लगे हैं। कोलकाता से आए हुए 22 कारीगरों के द्वारा इस मूर्ति का निर्माण किया गया है। यह मूर्ति 100 फीट लंबी और 30 फीट ऊंची है, जिसके निर्माण में लगभग 10 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है। यह बुद्ध मूर्ति फाइबर ग्लास की बनी हुई है, जो दिखने में लोगों को काफी मनमोहक लगेगा। 
विज्ञापन



 

Bihar News : Huge Buddha statue built in Boudh Gaya, created by 22 artists from kolkata.
बुद्ध प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु - फोटो : अमर उजाला

बना आकर्षण का केंद्र बिंदु
बुद्धा वेलफेयर मिशन के फाउंडर सेक्रेटरी भंते आर्यपाल ने बताया कि भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बिंदु बन गया है। अनावरण के मौके पर वैसे लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया, जिन्होंने बुद्धा वेलफेयर मिशन के कई कार्यक्रमों में अपना सहयोग दिया है या जो लोग बीमारी से जूझ रहे हैं, उनका स्वास्थ्य जल्द से जल्द ठीक हो, उनके लिए भी प्रार्थना की गई है।
बुद्धा वेलफेयर मिशन में भगवान् बुद्ध की प्रतिमा अनावरण के मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न देशों के सैकड़ों बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु शामिल हुए। बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष प्रार्थना किया और विश्व शांति के लिए भगवान बुद्ध से कामना की। बंगला देश के संघराजा डॉ. जनासरी महाथेरा, डिप्टी संघराजा भंते धर्मप्रिय महाथेरा, इंडिया के संघराजा भंते दिक्पाला महाथेरा सहित वियतनाम, जर्मनी, तिब्बत, कनाडा, अमेरिका श्रीलंका, थाईलैंड, जापान और मलेशिया के शीर्ष गुरुओं के द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed