फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : How handpump colour changed to yellow before bihar cm nitish kumar pragati yatra vaishali

Bihar News: बिहार में रातोंरात पीला हुआ हैंडपंप का रंग; सौ घरों के दरवाजे पर लगा चापाकल रंगीन, क्या है खेल

Mon, 06 Jan 2025 03:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Jan 2025 03:22 PM IST
सार

Handpump Color : किसी के घर के दरवाजे पर हरे तो किसी के मटमैले तो किसी के गहरे लाल रंग का हैंडपंप था। जब, जिसने, जैसा खरीदा था; उससे कमजोर ही पड़ा था रंग। लेकिन, सोमवार सुबह जागे तो ऐसे 100 चापाकल चमकीले पीले रंग में रंगे थे।

विज्ञापन
Bihar News : How handpump colour changed to yellow before bihar cm nitish kumar pragati yatra vaishali
रंगा हुआ हैंडपंप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वैशाली जिले में प्रगति यात्रा पर पहुंचे। इसको लेकर वैशाली जिला प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया है। सरकार को दिखाने के लिए तमाम विभागों की ओर से समुचित व्यवस्था वैशाली जिले के नगमा गांव में की गई है। लेकिन, सरकार के आंख में धूल झोंकने के लिए अधिकारियों ने फर्जी काम किया है। पीएचडी की ओर से नल जल योजना वाले नलकूप को पीले रंग से रंग दिया। साथ ही कई लोगों निजी हैंड पंप को भी पीले रंग से रंग दिया गया। अब इसकी तस्वीर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


निजी हैंडपंपों को रंगवा कर सरकारी दिखाने की कोशिश
लोगों का आरोप है कि जब हमलोग रात में सोए हुए थे तभी निजी हैंड पंप जो कि घर के आगे लगा हुआ था उसे भी अधिकारियों द्वारा रंगवा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने निजी हैंडपंप को भी सरकारी पंप दिखाने की कोशिश की। अधिकारियों ने हैंडपंपों को रंगवा कर नीतीश सरकार को यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि नगमा गांव में जो भी हैं हैंड पंप लगे हुए हैं, वह सभी सरकारी है। स्थानीय सद्दाम हुसैन ने बताया कि यह प्राइवेट हैंड पंप है।
विज्ञापन


रात में आया था पेंटर, हैंडपंप रंगकर चला गया
वहीं राबिया खातून ने कहा यह हमारा प्राइवेट हैंड पंप है। प्रशासन की ओर से इसे पेंट करवा दिया गया। हम लोग घर पर नहीं थे। इसी दौरान पेंट करने वाले आया और पेंट कर के चला गया। उर्मिला देवी ने बताया कि यह हमलोगों का अपना निजी चापाकल है। हमलोग सोए हुए थे। रात में किसी समय पेंटर आया और निजी चापाकल को रंग कर चला गया। हमलोग देखे भी नहीं कौन आया था और रंग कर चला गया। इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed