Bihar Police : कौन सुरक्षित बचा अब, यहां तो थाने में लग गई सेंध; बारिश का फायदा उठा दीवार तोड़ मालखाने से चोरी
Bihar News : बिहार पुलिस सड़क पर अपराध रोकने का दावा कर रही है, लेकिन हर तरह की वारदातें हो रही हैं। चोरों का मन तो इतना बढ़ा हुआ है कि थाने की दीवार में भी सेंध लगा दे रहे हैं। ताजा घटना बिहार के मुजफ्फरपुर में है। टूटी दीवार देख चोरी का मामला खुला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरों ने पुलिस को चौंका दिया है। थाने की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की घटना के अंजाम दिया। शातिरों ने सिकंदरपुर ओपी के मालखना को अपना निशाना बनाया। इसके बाद उसमे रखी शराब की खेप उठाकर ले गए। पांच कार्टन शराब और एक थैला देसी शराब लेकर भाग निकले। अगले दिन सिकंदरपुर पुलिस को खुद के थाने में चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस के होश उड़ गए।
एक युवक गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार
ओपी प्रभारी देवब्रत कुमार ने बताया कि चोरों ने बीती रात घटना को अंजाम दिया है। अब अखाड़ाघाट के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से कुछ चोरी की गई शराब में से एक थैला और दो कार्टन शराब बरामद की गई है। बाकी बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी भोला कुमारसे पूछताछ की जा रही है। उसने अपने दूसरे साथी का नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, टाउन एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। आधी से ज्यादा शराब बरामद कर ली गई है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ घटना को अंजाम दिया है। दोनों मिलकर शराब बेचते, इसलिए चोरी की। कहा कि वह ओपी के पास ही रहता है। वह अपने साथी के साथ ओपी के पीछे गया। उसके पास छेनी और छड़ था। वह पोल के सहारे दीवार पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। इसके बाद छेनी और रॉड से दीवार ऊपर से तोड़ने लगा। दीवार को खुद घुसने लायक तोड़ लिया। इसके बाद उसने मुझे बाहर रुकने के लिए बोला। कहा कि पुलिस पर नजर बनाए रखना। तेज बारिश भी हो रही थी। वह अंदर घुस गया। अंदर से बाहर शराब की कार्टन निकालकर दिया। करीब 5 पांच कार्टन और एक थैला दिया। इसके बाद वह भी बाहर आ गया। हमलोग ओपी से कुछ दूर गए। वहां उसने आधी-आधी शराब बांट दी। उक्त शराब को वह ओपी से कुछ दूर एक कबाड़ के पास फ्रिज में रखने लग गया। वहीं रखा था कि अगले दिन से शराब को बाजार में बेचना था।