फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Hockey Association of Bihar Hockey india hockey India news today

Bihar News : बिहार में 'हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार' को मिली मान्यता, इस वजह से हुई थी मान्यता रद्द

Tue, 07 Jan 2025 12:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 07 Jan 2025 12:08 AM IST
सार

Bihar Hockey : बिहार में लंबे समय से खिलाड़ी और हॉकी प्रेमी 'हॉकी बिहार' के विरुद्ध आंदोलन कर रहे थे l अब हॉकी इंडिया ने बिहार में 'हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार' को मान्यता दी हैl

विज्ञापन
Bihar News : Hockey Association of Bihar Hockey india hockey India news today
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमारl - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 हॉकी इंडिया ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार में 'हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार' को मान्यता दे दी हैl इसके पहले हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने 30 दिसंबर को महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में असहयोग देने और कारण बताओ नोटिस का ज़वाब नहीं देने की वज़ह से 'हॉकी बिहार' की मान्यता रद्द कर दी थीl बिहार में लंबे समय से खिलाड़ी और हॉकी प्रेमी 'हॉकी बिहार' के विरुद्ध आंदोलन कर रहे थेl

विज्ञापन


इस आंदोलन की अगुआई करने वाले राणा प्रताप सिंह को नवगठित 'हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार' के महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को अध्यक्ष और राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया हैl पूर्व खिलाड़ी योगेश कुमार, दानिश हयात, अंजनी कुमार सहित हॉकी खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नवगठित संघ सरकार के सहयोग से बिहार में हॉकी को सुविधा उपलब्ध कराने और लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी l
विज्ञापन


                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed