{"_id":"66cf2943a67c6d129f0cf4e2","slug":"bihar-news-hindi-ias-officers-transfer-posting-transfer-news-sdm-to-ddc-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Officer : बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला, लाठीचार्ज वाले एसडीएम अब नालंदा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Officer : बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला, लाठीचार्ज वाले एसडीएम अब नालंदा में
Wed, 28 Aug 2024 07:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:12 PM IST
सार
Bihar : बिहार सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। उन आईएएस अधिकारियों में वह एसडीएम भी शामिल हैं, जो पटना में हुए लाठी चार्ज में चर्चा का विषय बने थे।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने कई आईएएस अफसरों का ताबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। ट्रांसफर होने वालों में 2019 और 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
जानिए किनका कहां हुआ है ट्रांसफर
तबादला होने वाले अधिकारियों में सारण में नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित 2019 बैच के सुमित कुमार को पश्चिम चंपारण बेतिया के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। खगड़िया में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित 2019 बैच की प्रीति को अगले आदेश तक भागलपुर के नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। मुजफ्फरपुर में नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित 2019 बैच के नवीन कुमार को गया जिले के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। भोजपुर में उपविकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित 2019 बैच के विक्रम वीरकर को अगले आदेश तक मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। रोहतास के नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित 2019 बैच के यतेन्द्र कुमार पाल को अगले आदेश तक सारण के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। सारण में उप विकास आयुक्त सह कार्यपालक पदाधिकारी पद पर पदस्थापित 2019 बैच की प्रियंका रानी को अगले आदेश तक सारण के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन
ये भी हैं सूची में
नवादा में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित 2019 बैच के दीपक कुमार मिश्रा को अगले आदेश तक नालंदा के नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। मोतिहारी में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित 2020 बैच की श्रेष्ठ अनुपम को अगले आदेश तक मुजफ्फरपुर के मुख्य उपविकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। नालंदा में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित 2020 बैच के अभिषेक पलासिया को अगले आदेश तक खगड़िया जिले के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। पश्चिम चंपारण बेतिया में पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित 2020 बैच की डॉक्टर अनुपमा सिंह को अगले आदेश तक भोजपुर जिला के उपविकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। वैशाली में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित 2020 बैच की चंद्रिमा अत्री को अगले आदेश तक पूर्णिया के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। पटना दानापुर में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित 2020 बैच के प्रदीप सिंह को अगले आदेश तक भागलपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। सारण जिले के सोनपुर में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित 2020 बैच के कुमार निशांत विवेक को गोपालगंज के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। पटना सदर में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित 2020 बैच के श्रीकांत कुंडली खांडेकर को अगले आदेश तक नालंदा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन