फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : High school principal's son shot in Samastipur, love affairs love you bihar police

Bihar News : प्रेमिका का भाई लड़की से दूर रहने का दे रहा था दवाब, नहीं माना तो गोलियों से भूना

Thu, 09 May 2024 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 09 May 2024 09:31 PM IST
सार

Bihar News : कुछ लोगों के बीच पंचायत होने के क्रम में अचानक एक युवक ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।  इस घटना में स्कूल की हेडमास्टर के बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस गोलीबारी में एक कपड़ा दुकानदार भी गोली लगने से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News : High school principal's son shot in Samastipur, love affairs love you  bihar police
मृतक धीरज कुमार का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में अपराधियों ने एक हाई स्कूल के हेडमास्टर के पुत्र पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें हेडमास्टर पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना में एक कपड़ा व्यवसायी को भी गोली लगी है, जिसे जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा चौक की है। मृतक की पहचान बेलसंडी तारा गांव निवासी सीताराम चंद्र सिंह के पुत्र धीरज कुमार (27) के रूप में की गई है, जबकि जख्मी दुकानदार उसी गांव का कन्हैया कुमार है।

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग की हो रही थी पंचायत 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि देर शाम धीरज अपने मित्रों के साथ खोकसाहा चौक स्थित अयांश स्पोर्ट्स सेन्टर एंड मेन्स वेयर नामक कपड़ा दुकान पर बैठा हुआ था। जहां खोकसाहा के ही पिंकेश कुमार सहित कुछ अन्य युवक बैठ कर किसी मुद्दे को सलटाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पिंकेश और धीरज के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पिंकेश ने अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इस फायरिंग में धीरज को चार गोली लगी है। वहीं पिंकेश को पकड़ने की कोशिश करने के क्रम में   कपड़ा दुकानदार कन्हैया को भी गोली लग गई। धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर वहां पहुंचे और घायल कन्हैया को आननफानन में अस्पताल ले गए। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिंकेश भी हथियार फेंक कर थाने पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है
विज्ञापन


आरोपी की बहन से था प्यार 
घटना के संबंध में स्थानीय लोग और थानाध्यक्ष इसे प्रेमप्रसंग से जुड़ा मामला बताया है। उनका कहना है कि धीरज का खोकसाहा गांव के किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार को कई बार बातचीत हुई। शाम में भी इसी बात को लेकर चार पांच लोग बैठे थे। पिंकेश लड़की का भाई है। लोगो ने बताया कि पिंकेश धीरज को उससे दूर रहने की बात कर रहा था, जबकि धीरज इसके लिए तैयार नही था। इसी बात पर विवाद बढ गया, जिसके बाद पिंकेश ने गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने कहा कि यह घटना प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जख्मी को भी प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed