फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Heat alert in many districts including Patna; heat wave in four districts; Today's temperature

Bihar Weather News: पटना समेत इन जिलों में झुलसा रही गर्मी, भागलपुर समेत चार जिलों लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 09 Jun 2024 09:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Jun 2024 09:04 AM IST
सार

बिहार के 21 जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। पटना में इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी पड़ी। दिन का पारा 43 डिग्री पार चला गया। आज कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Heat alert in many districts including Patna; heat wave in four districts; Today's temperature
कई शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और तापमान 50 डिग्री के पार भी पहुंच गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना समेत कई जिलों में गर्मी झुलसाने लगी है। राजस्थान से आने वाली गर्म पछुआ हवा के कारण तापमान काफी बढ़ गया है। शनिवार को बिहार के 21 जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। पटना में इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी पड़ी। दिन का पारा 43 डिग्री पार चला गया। आज मौसम विभाग ने कई इलाकों के तापमान 44 डिग्री तक जाने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग का मानना है कि भीषण उष्ण भरी गर्मी से और लू से फिलहाल लोगों को राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने इसके लिए लोगों से सतर्क रहने के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


बिहार के बांका, भागलपुर, जमुई, पूर्वी चंपारण एवं दक्षिणी भागों के एक दो स्थानों पर मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के उत्तरी भागों के एक दो स्थानों पर गर्म और आद्र दिन रहने की संभावना के साथ ही इसके लिए एलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 जिलों के तापमान को 41 डिग्री से अधिक दर्ज किए गए। जिन जिलों में 41 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किए गए हैं। उन जिलों में पटना 43.0 ,गया 44. 02, छपरा 42.3, डेहरी 44.4, शेखपुरा 44.2, गोपालगंज 42.3, जमुई 42.4, बक्सर 45.3  मुंगेर 41.4, भोजपुर 44.3, वैशाली 44.5, औरंगाबाद 44.6, बांका 43.7, नवादा 43.2, राजगीर 43.5, जीरादेई 43.4, अरवल 44.5 और बिक्रमगंज 44.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।
विज्ञापन


44 डिग्री तक जा सकता है इन भागों का तापमान
पटना के मौसम विभाग के अनुसार जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को राज्य के सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 24.02 डिग्री दर्ज किए गए। इसके अलावा मौसम विभाग का यह मानना है कि आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य एवं दक्षिण पूर्व में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री की रहने की संभावना है ,जबकि उत्तर पूर्वी भाग का तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है। 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के कई जगह खास कर दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। राज्य के उत्तर पूर्वी भाग का अधिकतम तापमान का विस्तार 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर पूर्वी भाग में अधिकतम आर्द्रता 70 से 80 प्रतिशत रहा। जिसके कारण इस क्षेत्र का मौसम उमस वाली बनी रही। हवा की दिशा धरातल पर दक्षिण पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी है। परंतु धरातल से ऊपर हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी है और वायु की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


72 घंटे में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के कई जगह का अधिकतम तापमान 72 घंटे में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। उसके बाद तापमान सामान रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में मध्यम स्तर की हल्की वर्षा हो सकती है एवं शेष भाग में वर्षा की उम्मीद थोड़ी कम है। 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी चंपारण एवं दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर उष्ण लहर के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। एक चक्रवर्ती परिसर बिहार में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर पर बनी हुई है। बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून आने में अभी थोड़ी विराम है। जब आसमान में सबसे निचले स्तर का बदला स्टेटस क्लाउड दिखाई पड़ने लगे तभी मानसून के आने की संकेत माना जा सकता है और यह स्टेटस क्लाउड आसमान में एक रूई की तरह उड़ता हुआ नजर आएगा। पिछले 24 घंटे के दौरान जिस जिले में 40 डिग्री से कम तापमान दर्ज किए गए ,उन जिलों की स्थिति इस प्रकार है। भागलपुर 39.9, पूर्णिया 34.3, वाल्मीकि नगर 38.6, मुजफ्फरपुर 37.8, दरभंगा 37.4, सुपौल 35.4, फारबिसगंज 35.4, मधुबनी 38.3  मोतिहारी 39.4, समस्तीपुर 38.1, बेगूसराय 39.01,कटिहार 34.5, अररिया 33.7 और किशनगंज 35.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed