फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Health of 10 people deteriorated due to diarrhea in Munger, condition of three is critical

Bihar: मुंगेर में डायरिया से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, दो बच्चे समेत तीन की हालत गंभीर; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 07 Sep 2024 09:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Sep 2024 09:07 AM IST
सार

प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ. रमन कुमार ने बताया कि लाल दरवाजा से कुछ लोग इलाज के लिए आए थे जिसमें डायरिया के लक्षण पाए गए हैं। लोगों से स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
Bihar News : Health of 10 people deteriorated due to diarrhea in Munger, condition of three is critical
बच्चों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा में श्राद्ध कर्म के दौरान एक ही परिवार के दो बच्चे सहित 10 लोग डायरिया का शिकार हो गए। परिजनों ने पहले सभी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तभी सभी पीड़ित को सदर अस्पताल लाया गया। इसके बाद मामूली रूप से डायरिया का शिकार हुए सात लोग ठीक होकर वापस अपने धर चलें और जबकि एक युवक का जहां पुरूष वार्ड में भर्ती कर गंभीर स्थिति में इलाज जारी है। दो बच्चों को शिशु वार्ड में इलाज जारी है।

विज्ञापन


दो बच्चे एवं एक युवक की स्थित गंभीर है
अस्पताल में इलाजरत युवक सहित दोनों बच्चों के हालात में सुधार नहीं हो रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। परिजनों ने चिकित्सक से शिविर लगाकर सभी का स्वास्थ्य जांच कराने की मांग है। इसमें जो डायरिया का शिकार हुआ है, उसमें बरियारपुर, लाल दरवाजा और लखीसराय जिला के कुछ लोग हैं। इधर, डायरिया का शिकार हुए दो बच्चे एवं एक युवक की स्थित गंभीर है। इसको सदर अस्पताल के शिशु वार्ड और पुरूष वार्ड में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सात लोग ठीक होकर वापस घर गए
शिशु वार्ड में लखीसराय जिला के ओलीपुर गांव निवासी बबलू कुमार का 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और तीन वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार है। इसके अलावा पुरूष वार्ड में बरियारपुर थाना क्षेत्र के बिजयनगर गांव निवासी बुद्धन साह का 15 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार इलाजरत है। मुंगेर के प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ. रमन कुमार ने बताया कि लाल दरवाजा से कुछ लोग इलाज के लिए आए थे, जिसमें डायरिया के लक्षण पाए गए हैं। इसमें स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा बताया गया कि सात लोग ठीक होकर वापस घर गए। तीन का इलाज जारी है। अभी के मौसम में लोग सतर्क रहें बासी खाना को नहीं खाकर गर्म भोजन करें और पानी उबालकर पीए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed