फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Headmistress murdered in broad daylight in Kaimur; she was returning home, shot by criminals

Bihar News : दिनदहाड़े प्रधानाध्यापिका की हत्या, पति ने कहा- घर लौटते समय भतीजे ने मारी गोली, कैमूर में वारदात

Tue, 16 Jan 2024 05:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 16 Jan 2024 05:21 PM IST
सार

प्रधानाध्यापिका जयंती सिंह गोतिया के घर से अपने घर वापस लौट रही थी, तभी गली में पहले से घात लगा कर बैठे अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई। इस कारण प्रधानाध्यापिका की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Headmistress murdered in broad daylight in Kaimur; she was returning home, shot by criminals
प्रधानाध्यापिका जयंती सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर में दिनदहाड़े प्रधानाध्यापिका का हत्या कर दी गई। वह अपने घर लौट रही थीं, इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पहले से घात लगाए हुए थे अपराधी
घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। मृत प्रधानाध्यापिका की पहचान योगेंद्र सिंह की पत्नी जयंती सिंह के रूप में हुई है। वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के लक्षनपूरा की निवासी थीं। बताया जा रहा है कि प्रधानाध्यापिका जयंती सिंह गोतिया के घर से अपने घर वापस लौट रही थी, तभी गली में पहले से घात लगा कर बैठे अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई। इस कारण प्रधानाध्यापिका की मौके पर ही मौत हो गई। जयंती सिंह रामगढ़ थाना क्षेत्र के लक्षनपुरा के बलुआ गांव में स्थित विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थीं। 
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद में हत्या की बात
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आ रहे हैं। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। वहीं भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने जयंती सिंह के पति योगेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे भतीजा ने ही गोली मारकर हत्या की है। मैने सभी जानकारी सबूत के साथ रामगढ़ थाना को दे दिया है। जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि हत्यारे को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दिलवाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed