फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Headmaster bribe five hundred rupee teachers property details gopalganj bihar police

Bihar News : हेडमास्टर ने शिक्षकों से मांगी पांच-पांच सौ रुपए की रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर सच आया सामने

Thu, 09 Jan 2025 12:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 09 Jan 2025 12:48 PM IST
सार

Bihar : विद्यालय में संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर ने शिक्षकों से पांच- पांच सौ रुपये का रिश्वत मांगा। शिक्षकों ने इस बात का विरोध किया। अब वीडियो भी वायरल है।

विज्ञापन
Bihar News : Headmaster bribe five hundred rupee teachers property details gopalganj bihar police
प्रधानाध्यापक पर लगे आरोप - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गोपालगंज के एक विद्यालय में संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर पर शिक्षकों ने पांच- पांच सौ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने रिश्वत देने से इंकार कर दिया तो प्रधानाध्यापक और शिक्षकाें में बहस होने लगी। इसके बाद हेडमास्टर ने विरोध कर रहे सभी शिक्षकों को अपने कार्यालय में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा कर चले गये। मामला थावे प्रखंड के मध्य विद्यालय रामचंद्रपुर का है। 

विज्ञापन


शिक्षकों ने बताया कि हेडमास्टर के सभी शिक्षकों को अपने कार्यालय में बंद कर चले जाने के बाद कमरे में बंद शिक्षक शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। लगभग आधा घंटा तक यह ड्रामा चला. इसके बाद कमरा खुला और सभी शिक्षक बाहर आये। इस दौरान कमरे में बंद शिक्षकों ने घटना का वीडियो बना लिया और डीपीओ को भेज दिया। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद से शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया दोषी शिक्षक पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।इस मामले पर शिक्षा विभाग के स्थापना के डीपीओ मो. जमालुद्दीन ने बताया कि हेडमास्टर संजीव कुमार पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में थावे के बीइओ को जांच के आदेश दिए गये हैं। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed