फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Government officers were taking bribe from the contractor, Vigilance caught them red handed

Bihar News : सरकारी भवन बनाने वाले ठेकेदार से सरकारी अफसर ले रहे थे घूस, रंगे हाथ विजिलेंस ने दबोचा

Fri, 21 Apr 2023 05:01 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Apr 2023 05:01 AM IST
सार

दरभंगा में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता को परियोजना भवन से एक-एक लाख रुपए के रिश्वत लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की 11 सदस्यीय टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Government officers were taking bribe from the contractor, Vigilance caught them red handed
गिरफ्त में आए दो पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार एवं सहायक अभियंता अनिल कुमार जायसवाल को परियोजना भवन से एक-एक लाख रुपए की रिश्वत लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की 11 सदस्यीय टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को निगरानी टीम अपने साथ पटना ले गई जहां शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट में उपस्थित करवाया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता मांग रहे थे एक एक लाख रुपये
 विजिलेंस विभाग के डीएसपी अनुरोध पांडेय ने बताया कि आवेदक राजेश कुमार ने संस्कृत विश्वविद्यालय एवं छात्रावास के भवन का मरम्मत कार्य करवाया था। मरम्मति कार्य पूरा होने के बाद विपत्र का भुगतान के लिए वह बार-बार अनुरोध कर रहे थे। लेकिन कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता के द्वारा भुगतान के एवज में उनसे एक-एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। संवेदक का आरोप था कि काम के बदले भुगतान के एवज में इतनी बड़ी राशि देने में वह असमर्थ थे। फिर उन्होंने विजिलेंस विभाग से इस बात की  शिकायत की गई।
विज्ञापन


कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता ने मांगे लाख- लाख रूपये 
 डीएसपी अनुरोध पांडेय ने बताया कि मामले की तहकीकात करने के बाद गुरुवार को संवेदक के द्वारा भुगतान के एवज में दो लाख रुपए देने के बाद उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ने बताया कि संवेदक के आवेदन पर 19 अप्रैल को पटना स्थित विजिलेंस थाना में कांड संख्या 18/23 के तहत मामला  दर्ज किया गया। मामला दर्ज करने के बाद टीम दरभंगा पहुंची और दोनों आरोपियों को घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अनुरोध पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियंताओं के घर और उनके परिजनों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी और सर्विस के दौरान इनके द्वारा अर्जित संपत्ति का भी जायजा लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed