{"_id":"66cb56b6e93689045e08f5c7","slug":"bihar-news-goods-train-derailed-in-gaya-train-accident-today-hindi-bihar-news-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Accident Today : गया में कोयला लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी, इस रेलखंड पर घंटों परिचालन रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Accident Today : गया में कोयला लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी, इस रेलखंड पर घंटों परिचालन रहा ठप
Sun, 25 Aug 2024 09:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 25 Aug 2024 09:37 PM IST
सार
Bihar : बिहार में फिर एक ट्रेन हादसा हुआ है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह मालगाड़ी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से खुलने के बाद यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
ट्रेन हादसा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया में एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई, जिसके फलस्वरूप गया-कोडरमा, गया-किउल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। घटना गया-मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच की है। इस संबंध में रेलकर्मियों का कहना है कि गया-मानपुर स्टेशन के बीच रसलपुर गुमटी के पास मालगाड़ी पटरी से अचानक उतर गई। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटना का कारण स्पष्ट नहीं
घटना के संबंध में रेलकर्मियों का कहना है कि गया-किउल रेलखंड पर यह मालगाड़ी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से खुलने के बाद जब गया-मानपुर स्टेशन के बीच रसलपुर गुमटी के पास पहुंची तब अचानक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही गया तथा धनबाद रेल मंडल से कई पदाधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से राहतकर्मियों के दल को भी घटनास्थल के पास भेजा जा रहा है। घटना किस कारण से हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोयला लदी मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी से उतरे हैं, इसका भी पता नहीं चल पाया है। वहीं गुमटी के बंद रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे सड़क यातायात भी बाधित हो गया है।
विज्ञापन
मरम्मत दल पहुंचे घटनास्थल
धनबाद से कोयला लेकर बाढ़ थर्मल पावर प्लांट जा रही मालगाड़ी के दस डब्बे बेपटरी की सूचना के बाद देर शाम रेल अधिकारियों के साथ-साथ मरम्मत दल भी मौके पर पहुंची। वहां अधिकारियों की टीम घटना की जांच में जुट गये। वहीं मरम्मत दल बेपटरी हुए मालगाड़ी को पटरी पर लाने में जुटे हैं। इस संबंध में लोगों ने बताया कि उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब मालगाड़ी का इंजन दस बोगी को छोड़ पटरी पर दौड़ती रही। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं अधिकारी घटना की जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन